{"_id":"63c120d9d6714644090c36f9","slug":"lohia-institute-s-resident-doctor-found-dead-in-his-room-2023-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: लोहिया अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टर की संदिग्ध हालत में मौत, दोस्त घर पहुंचे तो हुई जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: लोहिया अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टर की संदिग्ध हालत में मौत, दोस्त घर पहुंचे तो हुई जानकारी
Fri, 13 Jan 2023 02:44 PM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 13 Jan 2023 02:44 PM IST
सार
लोहिया अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टर अमित नायक का शव उसके संदिग्ध हालत में पड़ा मिला है। मामले की जांच की जा रही है। उसके फोन न उठाने पर सहयोगी डॉक्टर उसके घर पहुंचे थे। जहां खिड़की से देखा तो उसका शव बेड पर पड़ा हुआ था।
विज्ञापन
डॉ. अमित नायक।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ के इंदिरा नगर सेक्टर 14 में रहने वाले लोहिया अस्पताल के डॉक्टर अमित नायक का शव उनके घर में संदिग्ध हालत में मिला है। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला और शव अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव के पास कई इंजेक्शन भी पड़े मिले हैं। ऐसे में मौत किन कारणों से हुई है। पुलिस का कहना है कि ये पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही पता चल सकेगा।
विज्ञापन
फोन न उठाने पर घर पहुंचे थे दोस्त
पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार, अमित नायक गोरखपुर के गगहा चवरियां गांव का रहने वाला था। ईएमओ डॉ. राहुल ने बताया कि अमित नायक एमबीबीएस एनेस्थीसिया पीजी प्रथम वर्ष (जेआर -1 ) का छात्र था। सीनियर डॉक्टर दीपक दीक्षित ने इमरजेंसी ड्यूटी के लिए अमित को करीब 6:30 बजे फोन किया तो फोन नहीं उठा। इस पर उन्होंने अपने कंसल्टेंट इंचार्ज दीपक को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
ईएमओ ने बताया कि अमित के जानने वालों से उसके बारे में पता किया गया कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद डॉ. शुभेंदु, डॉ. शोएब और डॉ. अनिल मौके पहुंचे। डॉक्टरों ने खिड़की से झांक कर देखा तो अमित बेड पर अचेत अवस्था में पड़ा था। आननफानन पुलिस को सूचना दी गई। उसके शव को निकाल कर अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अमित के परिजन दिल्ली के जहांगीरपुरी में रहते हैं।
विज्ञापन