फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lohia Institute has signed a contract with three private centers for MRI tests.

Lucknow News: लोहिया संस्थान ने एमआरआई जांच के लिए तीन निजी केंद्रों से किया अनुबंध

Wed, 24 Dec 2025 02:17 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Lohia Institute has signed a contract with three private centers for MRI tests.
लोहिया संस्थान।
लखनऊ। लोहिया संस्थान में आने वाले मरीजों को एमआरआई जांच के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। डॉक्टर के जांच लिखने पर यह जांच उसी दिन निजी केंद्र पर संभव होगी। इसके लिए संस्थान ने तीन निजी डायग्नोस्टिक सेंटर से अनुबंध किया है।
विज्ञापन

लोहिया संस्थान में एमआरआई की दो मशीनें हैं। इसमें से एक करीब आठ माह से खराब है। इसकी जगह नई मशीन लगनी है, मगर खरीद की प्रक्रिया अभी लंबित है, जिससे सबसे ज्यादा दिक्कत इमरजेंसी मरीजों को झेलनी पड़ रही है। उन्हें जांच के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। मरीजों की एमआरआई जांच का बढ़ता दबाव व दिक्कतों को दूर करने के लिए लोहिया संस्थान ने तीन निजी डायग्नोस्टिक सेंटर से करार किया है। निदेशक डॉ. सीएम सिंह ने बताया कि तीनों डायग्नोस्टिक सेंटर संस्थान के निकट हैं। इस एमओयू के तहत लोहिया के मरीजों को निर्धारित दरों पर एमआरआई की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed