फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   local body elections of up legislative council held in two phases first on march 3 and second phase on 7

यूपी: दो चरणों में होंगे विधान परिषद के स्थानीय निकाय क्षेत्र चुनाव, 3 मार्च को पहला और 7 को दूसरे चरण का मतदान

Sat, 29 Jan 2022 02:22 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 29 Jan 2022 02:22 PM IST
सार

मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि पहले चरण में 29 सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए अधिसूचना 4 फरवरी को जारी की जाएगी। उम्मीदवार 11 फरवरी तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे। 14 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 16 फरवरी तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। 3 मार्च को सुबह 8 से शाम 4 बजे तक मतदान होगा।
 

विज्ञापन
local body elections of up legislative council held in two phases first on march 3 and second phase on 7
यूपी विधान परिषद (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश विधान परिषद की स्थानीय निकाय क्षेत्र की 35 सीटों पर चुनाव दो चरणों में होगा। पहले चरण में 3 मार्च को 29 सीटों और दूसरे चरण में 7 मार्च को 6 सीटों के चुनाव के लिए मतदान होगा। दोनों चरणों केचुनाव की मतगणना 12 मार्च को होगी। भारत निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को स्थानीय निकाय क्षेत्र की सीटों पर चुनाव कार्यक्रम घोषित किया।

विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि पहले चरण में 29 सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए अधिसूचना 4 फरवरी को जारी की जाएगी। उम्मीदवार 11 फरवरी तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे। 14 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 16 फरवरी तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। 3 मार्च को सुबह 8 से शाम 4 बजे तक मतदान होगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि दूसरे चरण में छह सीटों पर होने वाले चुनाव की अधिसूचना 10 फरवरी को जारी की जाएगी। उम्मीदवार 17 फरवरी तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे। 18 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 21 फरवरी तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। 7 मार्च को सुबह 8 से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। उन्होंने बताया कि मथुरा-एटा-मैनपुरी स्थानीय निकाय क्षेत्र में दो सदस्यों का चुनाव होगा। जबकि शेष सभी क्षेत्रों में एक सदस्य का चुनाव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच वर्ष से खाली है बदायूं सीट
बदायूं स्थानीय निकाय क्षेत्र से परिषद सदस्य रहे बनवारी सिंह यादव का निधन 8 मार्च 2017 को हो गया था। तब से यह सीट खाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed