{"_id":"59f701004f1c1bf3538ba08c","slug":"local-body-election-manifesto-of-aam-admi-party-uttar-pradesh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आप का वादा: दिल्ली की तरह यूपी में भी करेंगे पानी माफ, बिजली के दाम हाफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप का वादा: दिल्ली की तरह यूपी में भी करेंगे पानी माफ, बिजली के दाम हाफ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 30 Oct 2017 08:03 PM IST
विज्ञापन
घोषणा पत्र प्रस्तुत करते राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष
निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ ही चुनावी मैदान में उतरी पार्टियों ने जनता के सामने अपने घोषणा पत्र जारी करने शुरू कर दिए हैं। इसी क्रम में सोमवार को आम आदमी पार्टी ने उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र जारी किया।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं यूपी प्रभारी संजय सिंह ने कहा कि यदि हमारी पार्टी चुनाव जीतती है तो दिल्ली की तर्ज पर यूपी में भी पानी माफ और बिजली के दाम हाफ कर दिए जाएंगे। इस मौके पर आप के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष सिंह और दिल्ली के मेहरौली से विधायक सभाजीत भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
दिल्ली में अपनी सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली में हमने शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण काम किए हैं। हमारे द्वारा शुरू की गई मोहल्ला क्लीनिक की चर्चा पूरी दुनिया में है। वर्ल्ड क्लास स्कूल और स्टेडियम हमने दिल्ली को दिए हैं। हमारे उन्हीं कामों को देखकर हमें वोट दीजिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि दिल्ली की सरकार ने एक मॉडल प्रस्तुत किया है। अगर ईमानदारी से कोई सरकार चले तो वह जनता के हित में बहुत सारी योजनाएं ला सकती है और काम कर सकती है। पांच फ्लाईओवर के निर्माण में जब 300 करोड़ बचता है तो हमारी सरकार अस्पतालों में दवाएं मुफ्त कर देती है। यूपी में भी हम यही मॉडल अपनाएंगे।
अगर यूपी में भी हम नगर निगम और निकाय चुनाव जीतते हैं तो हर वार्ड के अंदर मोहल्ला क्लीनिक बनाएगे। हाउस टैक्स आधा करेंगे, पीने का पानी मुफ्त देगें और बिजली के बिल आधे करेंगे। गर्मी के दिनों में लोगों को ठंडा पानी मिल सके उसके लिए वाटर एटीम लगाए जाएंगे। इसके अलावा उन्होंने कई लोक कल्याणकारी घोषणाओं को जिक्र किया।
Trending Videos
आप की प्रमुख घोषणाएं
घोषणा पत्र प्रस्तुत करते संजय सिंह
आप के 27 सूत्रीय घोषणा पत्र में कई अहम घोषणाएं हैं जो अन्य पार्टियों के चुनावी मुद्दों पर भारी पढ़ सकती हैं।
- आप ने 31 अक्टूबर, 2017 तक के समस्त बकाया वाटर और हाउस टैक्स माफ करने की घोषणा की है।
- पार्किंग माफियाओं की लूट से नगर निगमों को मुक्त कराएगी।
- पब्लिक प्लेस पर महिलाओं के लिए शौचालय का निर्माण कराए जाएंगे।
- सफाई कर्मचारियों की भर्ती के नाम पर चल रही लूट बंद कराई जाएगी। सफाई कर्मचारियों को नियमित किया जाएगा।
- मोहल्ला सभा के जरिए नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत का बजट खर्च किया जाएगा। जनता से पूछकर जनता का पैसा खर्च किया जाएगा।
- महिलाओं की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी और सोलर लाइटों की व्यवस्था की जाएगी।