{"_id":"5af3d81f4f1c1b64098b925d","slug":"lmrc-released-alert-regarding-the-job-in-lucknow-metro","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लखनऊ मेट्रो ने जारी किया अलर्ट, कहा- यहां नौकरी पाने के लिए ये कतई न करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ मेट्रो ने जारी किया अलर्ट, कहा- यहां नौकरी पाने के लिए ये कतई न करें
Thu, 10 May 2018 11:06 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 10 May 2018 11:06 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
लखनऊ मेट्रो
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लखनऊ मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (एलएमआरसी) में नौकरी पाने के लिए किसी को पैसा न दें। यह अलर्ट एलएमआरसी ने जारी किया है। कहा, मेट्रो में भर्ती बाहरी एजेंसी के जरिये ऑनलाइन व पारदर्शी तरीके से पूरी की जाती है। अगर कोई इस बाबत पैसे मांगे तो कार्यालय समय में फोन नंबर 0522-2304014, 15 पर शिकायत की जा सकती है।
2 of 5
लखनऊ मेट्रो
- फोटो : amar ujala
बता दें, लखनऊ मेट्रो में नौकरी दिलाने के नाम पर इन दिनों धोखाधड़ी करने वाले कई गैंग सक्रिय हैं। इस बाबत लखनऊ मेट्रो को लगातार शिकायतें मिल रही थी।
3 of 5
लखनऊ मेट्रो
- फोटो : amar ujala
लखनऊ मेट्रो के प्रवक्ता अमित कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि प्रबंधन के संज्ञान में यह आया है कि कुछ अवांछनीय तत्व और धोखेबाज एजेंसियां लखनऊ मेट्रो में नौकरी दिलाने के लिए युवाओं को लालच दे रही हैं। मौजूदा समय में एलएमआरसी में कई पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ऐसे में धोखाधड़ी करने वाले खुद को एलएमआरसी का अधिकारी या स्टाफ बताकर नौकरी दिलाने के नाम पर पैसा भी वसूल कर रहे हैं। लखनऊ मेट्रो ने युवाओं से ऐसे अधिकारियों व कर्मचारियों के झांसे में न आने की सलाह दी है।
विज्ञापन
5 of 5
श्रीवास्तव ने कहा कि भर्ती सिर्फ योग्यता के आधार दी जाती है। सिर्फ न्यूनतम आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करने के बाद भर्ती परीक्षा में शामिल किया जाता था। इसके बाद मेट्रो किसी भी अभ्यर्थी से कोई पैसा नहीं मांगता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।