फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lmrc hpeful for world bank's help

...तो लोन देने के लिए मान जाएगा वर्ल्ड बैंक

Thu, 09 Jan 2014 08:59 AM IST
ऋषि मिश्र/अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
ऋषि मिश्र/अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Updated Thu, 09 Jan 2014 08:59 AM IST
विज्ञापन
lmrc hpeful for world bank's help

यह लगभग तय है कि लखनऊ मेट्रो के लिए विश्व बैंक लोन देगा। इस संबंध में लखनऊ और दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन और विश्व बैंक के पदाधिकारियों के बीच बैठक बुधवार को नई दिल्ली में हुई।

विज्ञापन


इसमें परियोजना की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट से जुड़ी कुछ जिज्ञासाओं का समाधान डीएमआरसी और एलएमआरसी के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से किया।

विश्व बैंक के कंट्री डायरेक्टर ओनो रूहल ने गत दिसंबर में राजधानी का दौरा किया था। तभी उन्होंने मेट्रो को लखनऊ के लिए अच्छी बताया था। हां, आर्थिक मदद के बाबत उन्होंने इंतजार करने को कहा था।
विज्ञापन


वर्ल्ड बैंक के अधिकारियों ने मेट्रो रूट का सर्वे किया था। टीम ने नॉर्थ-साउथ और ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर का निरीक्षण भी किया था। यातायात, सड़क व अन्य कई जानकारियां भविष्य में मांगी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को दिल्ली में एलएमआरसी के एमडी राजीव अग्रवाल व डीएमआरसी के अधिकारियों की मौजूदगी में विश्व बैंक ने तमाम जानकारियां डीपीआर के बारे में ली।

एलएमआरसी के अधिकारियों की मानें तो काफी हद तक यह तय हो गया है कि विश्व बैंक इस परियोजना को आर्थिक मदद करेगा।

गौरतलब है कि, मेट्रो के लिए पहले चरण में 60 फीसदी धन ऋण के तौर पर जुटाना होगा। लगभग 6500 करोड़ रुपये लगेगा। इसमें लगभग 4000 करोड़ का ऋण जुटाना पड़ेगा।

अब भी लोगो का अनावरण करेंगे सीएम
मेट्रो रेल परियोजना के लिए जिस बहुप्रतिक्षित लोगो (शुभंकर) का इंतजार लंबे समय से किया जा रहा था, उसके उजागर होने पर अफसरों के लिए अब असमंजस की स्थिति है।

फिलहाल लखनऊ मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के अधिकारियों ने लोगो के मामले में किनारा कर लिया है।अधिकारी साफ कह रहे हैं कि कौन सा लोगो फाइनल किया गया है, इसकी औपचारिक घोषणा शासन स्तर पर होगी।

जिस लोगो के उजागर होने का दावा किया जा रहा है, उसके बारे में कोई भी टिप्पणी करने से इन्कार कर दिया। ऐसे में एक बड़ा सवाल यह है कि, जब ये लोगो जगजाहिर हो चुका है तो क्या मुख्यमंत्री अखिलेश यादव इसका लोकार्पण खुद करेंगे।

यह तो पहले ही तय हो चुका था कि फाइनल मुकाबला दो टेक्नोक्रेट के बीच है। इनमें एक बंगलूरु का प्रोक्टिविटी मैनेजर और दूसरी नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन (अहमदाबाद) की छात्रा है।


दोनों ही के लोगो बहुत ही कल्पनाशील, आकर्षक और शत प्रतिशत मौलिक हैं। इसके लिए बाकायदा समारोह आयोजित कर के लोगो का अनावरण किया जाएगा। इसके साथ ही लोगो के विजेता बनने वाले को 10000 रुपए का नगद पुरस्कार भी दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed