{"_id":"e49d175a99674a8859108e5e8433b2b6","slug":"lmrc-develop-aalambag-and-charbag-bus-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"LMRC ने मांगा आलमबाग और चारबाग बस अड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
LMRC ने मांगा आलमबाग और चारबाग बस अड्डा
ऋषि मिश्र/लखनऊ
Updated Fri, 06 Dec 2013 12:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलएमआरसी (लखनऊ मेट्रो रेल कॉरपोरेशन) आलमबाग के अंतरराज्यीय बस अड्डे और चारबाग के सिटी बस टर्मिनल को विकसित करते हुए वहां व्यवसायिक गतिविधियों का संचालन करने के लिए यूपीएसआरटीसी से मांगा है।
विज्ञापन
अपने मेट्रो स्टेशनों के हिसाब से दोनों बस अड्डों के समग्र विकास की इच्छा एलएमएमआरसी ने जाहिर की है।
इसके लिए सबसे पहले आलमबाग बस अड्डे को निजी सार्वजनिक सहभागिता (पीपीपी) पर न विकसित किया जाए,यह मांग भी यूपीएसआरटीसी से एलएमआरसी ने की है। इस संबंध में फिलहाल कोई फैसला नहीं किया गया।
विज्ञापन
अपनी इन मांगों को रखने के लिए कॉरपोरेशन के निदेशक राजीव अग्रवाल को यूपीएसआरटीसी की बृहस्पतिवार को हुई बैठक में शामिल किया गया।
मेट्रो रेल स्टेशन और उनके पास के बस अड्डों के लिए समग्र (इंटीग्रेटेड) डिजाइन बनाया जाएगा। इसलिए आलमबाग बस अड्डे को पीपीपी के आधार पर विकसित न करने का प्रस्ताव एलएमआरसी ने यूपीएसआरटीसी के सामने रखा है।
विज्ञापन
पीपीपी के तहत जितने भी काम किए जाने थे,वो सारे काम एलएमआरसी अब करना चाहता है। जिसमें नीचे बस अड्डा और ऊपर व्यवसायिक निर्माण किया जाएगा।
इसलिए सामने बनने वाले मेट्रो स्टेशन की डिजाइन कुछ इस तरह से किया जाएगा कि, दोनों ही तरह के परिवहन का उपयोग करने वाले यात्रियों को अधिक से अधिक सुविधा हो।
इसको लेकर एलएमआरसी के निदेशक राजीव अग्रवाल और उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) के प्रबंध निदेशक मुकेश मेश्राम केबीच सोमवार को बैठक हुई थी।
इस बैठक में तय किया गया कि दोनों की डिजाइन समग्र तौर पर की जाए। राजीव अग्रवाल ने बताया कि,हमने एक प्रस्ताव यूपीएसआरटीसी के सामने रखा कि उनको आलमबाग का बस अड्डा दे दिया जाए।
वहां जो काम निजी कंपनी को दिया जाना,वह एलएमआरसी को दे दिया जाए। इसी तर्ज पर चारबाग का सिटी बस टर्मिनल भी कॉरपोरेशन ने समग्र विकास के लिए मांगा है।
इससे एक ओर तो रोडवेज को दोनों ही बस अड्डों के रखरखाव का खर्च नहीं उठाना पड़ेगा। उसके साथ मेट्रो के लिए यहां से आय भी अर्जित की जा सकेगी।