सितंबर 2016 में तैयार होगा लखनऊ मेट्रो का डिपो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में मेट्रो ट्रेन के संचालन के लिए बनाई गई कंपनी लखनऊ मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (एलएमआरसी) का दावा है कि 13 महीने यानी सितंबर 2016 तक ट्रांसपोर्टनगर में मेट्रो का डिपो तैयार हो जाएगा।
इसी डिपो में कमीशन से पहले मेट्रो ट्रेन को ट्रायल के लिए लाया जाएगा। कंपनी का कहना है कि डिपो और रखरखाव कारखाने पर काम तेज कर दिया गया और इसे तय समय पर पूरा किया जाएगा।
एलएमआरसी के अधिकारियों ने रविवार को एक प्रेस रिलीज जारी कर कहा कि ट्रांसपोर्ट नगर डिपो को सितंबर 2016 तक चालू करना है। कंपनी ने यह डेडलाइन अप्रैल 2015 में दिए गए टेंडर में ही तय की थी। डिपो में इस समय डिजाइन, पाइपलाइन, सड़क निर्माण, बिजली के साथ ही अन्य जरूरी काम तेजी से कराए जा रहे हैं। यह डिपो और रख-रखाव केंद्र 46.5 एकड़ भूमि में फैला हुआ है।
यहां ऑटोमेटिक ट्रेन वॉशिंग प्लांट, निरीक्षण स्थल, गाड़ी खड़ी करने की लाइनें, इलेक्ट्रिक सब-स्टेशन, रिसीविंग सब-स्टेशन, प्रशिक्षण संस्थान, डिपो कंट्रोल सेंटर, ऑपरेशन कंट्रोल सेंटर, एसटीपी, निस्सारण उपचार संयंत्र (ईटीपी), समेत तकनीकी इकाइयां होंगी।
डिपो में आते ही धुल जाएगी मेट्रो
लखनऊ मेट्रो साफ-सुथरी रहे। इसके लिए एक ऑटोमेटिक वॉशिंग प्लांट भी डिपो में लगाया जा रहा है। सभी गाड़ियां पूर्व निर्धारित समय पर डिपो में जाएंगी। प्रवेश करते समय ही ऑटोमेटिकली इनकी धुलाई हो जाएगी।
नियमित रख-रखाव निरीक्षण स्थल पर इनकी मेंटेनेंस भी की जाएगी। पूरी जांच कारखाने में ही होगी। यहां एक स्विच दबाकर ही पूरा सिस्टम समेटा जा सकेगा।
मामले पर एलएमआरसी के वरिष्ठ पीआरओ अमित कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि ट्रांसपोर्ट नगर डिपो के निर्माण कार्य को समय से पूरा करना लखनऊ मेट्रो के संचालन शुरू करने केदृष्टिकोण से सबसे अहम है।
गाड़ियों को परीक्षण के लिए मुख्यलाइन पर लाने से पहले सीधे निरीक्षण इकाई और कारखाने में लाया जाएगा। एलएमआरसी इस काम को समय से पूरा करने को प्रतिबद्ध है।