{"_id":"a2d466cab6fca816d820a7a962b84466","slug":"lmrc-board-meeting","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ मेट्रो का लोगो आपने देखा क्या?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ मेट्रो का लोगो आपने देखा क्या?
ऋषि मिश्र/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 25 Feb 2014 04:03 PM IST
विज्ञापन
तीसरी बोर्ड मीटिंग में एलएमआरसी ने लखनऊ मेट्रो के लोगो सहित कई और प्रस्तावों को मंजूरी दे दी।
विज्ञापन
इस दौरान वित्तीय वर्ष 2014-15 के लिए 1959.70 करोड़ रुपये का बजट प्रस्ताव भी रखा गया।
इसमें 1640 करोड़ रुपये के व्यय का अनुमान है। इस व्यय में से 1613.96 करोड़ पूंजीगत व्यय और 26.90 करोड़ राजस्व व्यय होना अनुमानित है।
मीटिंग में मैट्रो मैन ई श्रीधरन को प्रधान सलाहकार नियुक्त किए जाने भी मुहर लगा दी गई। इसके अलावा लखनऊ मेट्रो रेल कारपोरेशन की अध्यक्षता में ऑडिट कमेटी का गठन भी किया गया।
एलएमआरसी बोर्ड की मीटिंग मंगलवार की सुबह 11:00 बजे से मुख्य सचिव जावेद उस्मानी की अध्यक्षता में हुई।