अगर आप ट्रेन से यात्रा करते हैं तो ये खबर आपके बेहद काम की हो सकती है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई व चंडीगढ़ की स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। 09013 मुंबई सेंट्रल-लखनऊ स्पेशल मुंबई सेंट्रल से 7,14,21 व 28 जुलाई को भी चलेगी। वहीं 09014 लखनऊ-मुंबई सेंट्रल ट्रेन का संचालन 8,15,22 व 29 जुलाई को भी होगा।
इसके साथ ही 04924 चंडीगढ़-गोरखपुर साप्ताहिक विशेष ट्रेन चंडीगढ़ से 7 जुलाई से 25 अगस्त के बीच हर गुरुवार व 04923 गोरखपुर-चंडीगढ़ साप्ताहिक विशेष ट्रेन का संचालन गोरखपुर से आठ जुलाई से 26 अगस्त के बीच हर शुक्रवार को किया जाएगा।
बड़वाडी-बरेली के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 84369/84370 बडवाडीह-बरेली त्रिवेणी एक्सप्रेस का नया नंबर 14371/14372 कर दिया गया है। नंबर नवंबर से लागू होगा। उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल के सोनीपत स्टेशन पर नए रूट रिले इंटरलॉकिंग पैनल और जींद-सोनीपत में नॉन इंटरलॉकिंग के चलते पहली से तीन जुलाई तक कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।
बदले हुए रूट से चलेंगी ट्रेनें
दो जुलाई को 14673 जयनगर-अमृतसर सरयू यमुना एक्सप्रेस मुरादाबाद-सहारनपुर-अंबाला, 12204 अमृतसर-सहरसा गरीबरथ एक्सप्रेस, 14650 अमृतसर-जयनगर सरयू यमुना एक्सप्रेस व 15708 अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस अंबाला-सहारनपुर-मुरादाबाद-लखनऊ के रास्ते चलाई जाएंगी।
तीन जुलाई को 14673 जयनगर-अमृतसर सरयू यमुना एक्सप्रेस को मुरादाबाद-सहारनपुर-अंबाला व 12204 अमृतसर-सहरसा गरीबरथ एक्सप्रेस को अंबाला-सहारनपुर-मुरादाबाद के रास्ते चलाया जाएगा।उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल के मोतिचूर-रायवाला और हरिद्वार-मोतिचूर के बीच रिगर्डरिंग के लिए ट्रैफि क ब्लॉक किया जाएगा।
उत्तर रेलवे के सीपीआरओ नीरज शर्मा ने बताया कि शनिवार को 14265 वाराणसी-देहरादून व 13009 हरिद्वार-देहरादून एक्सप्रेस हरिद्वार तक ही जाएंगी तथा वापसी में भी हरिद्वार से ही रवाना होंगी।
इसी क्रम में शनिवार को 15005 गोरखपुर-देहरादून एक्सप्रेस को रास्ते में 60 मिनट रोककर चलाया गया।