{"_id":"173dfe7c07fba656358aab7a8ee60c32","slug":"lmc-suspend-clerk-pension","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशन लटकाने वाला बाबू हुआ निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशन लटकाने वाला बाबू हुआ निलंबित
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Tue, 29 Oct 2013 09:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेंशन लटकाने वाले बाल्दा लिपिक को नगर आयुक्त ने निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग में सफाई कर्मचारी पद से रिटायर हुए मिठाई लाल की तीन वर्ष
पहले मौत हो चुकी है।
इनकी पत्नी कृष्णा को पारिवारिक पेंशन मिलनी है, लेकिन नगर निगम का बाल्दा बाबू उसे टरका रहा था। इसको लेकर उसने हाईकोर्ट में वाद दायर किया था।
इसके बाद पेंशन दिए जाने का आदेश होने के बावजूद बाबू फाइल दबाए रहा और कोर्ट ने नगर आयुक्त को तलब कर लिया।
इसके बाद कर्मचारियों ने आनन-फानन में पेंशन जारी कर दी। कर्मचारी की लापरवाही से पेंशन न मिल पाने की जानकारी के बाद नगर आयुक्त ने बाल्दा लिपिक दिनेश गौतम को निलंबित कर दिया।
नगर आयुक्त राकेश कुमार सिंह ने कहा कि यदि कोई कानूनी अड़चन नहीं है तो पेंशन नहीं रोकी जानी चाहिए थी। इससे साफ है कि कर्मचारी ने जान-बूझकर पेंशन का मामला लटकाए रहा। इसको लेकर ही कार्रवाई की गई।