फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   LLB student hanged himself, reason unknown

Lucknow News: एलएलबी के छात्र ने फंदा लगाया, वजह पता नहीं

Thu, 12 Mar 2026 02:13 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
LLB student hanged himself, reason unknown
लखनऊ। गोमतीनगर के विनीत खंड-2 में रहने वाले एलएलबी अंतिम वर्ष के छात्र आदित्य (24) ने फंदा लगाकर जान दे दी। आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

अधिवक्ता जय बहादुर सिंह के मुताबिक उनका बेटा आदित्य निजी कॉलेज में एलएलबी की पढ़ाई कर रहा था। मंगलवार को वह दोस्तों के साथ होली मिलने गया था। देर शाम लौटा। रात दस बजे घर से कुछ देर के लिए गया और फिर लौटकर अपने कमरे में चला गया। सुबह देर तक उसका दरवाजा नहीं खुला तो मां मीरा उसे जगाने पहुंचीं।


खटखटाने पर दरवाजा नहीं खुला। धक्का देने पर दरवाजा खुल गया। मीरा अंदर पहुंचीं तो देखा पंखे में गमछे के सहारे आदित्य का शव लटका है। उनकी चीख सुनकर जय बहादुर भी भागकर कमरे में पहुंचे। एडिशनल इंस्पेक्टर गोमतीनगर ने बताया कि आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल सका है। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। पुलिस ने आदित्य के मोबाइल फोन को कब्जे में लिया है। आदित्य के परिवार में बहन ऐश्वर्या भी है, जो दो दिन पहले मुंबई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed