फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   llb student anany govind sharma is helping needy people by providing blood

एक बच्चे की मौत ने बदल दी अनन्य के जीवन की दिशा, अब रक्तदान के जरिए लोगों को दे रहे हैं जीवनदान

Sat, 06 Oct 2018 03:44 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 06 Oct 2018 03:44 PM IST
विज्ञापन
llb student anany govind sharma is helping needy people by providing blood
अनन्य गोविंद शर्मा - फोटो : amar ujala
 विधि के छात्र अनन्य गोविंद शर्मा का उद्देश्य है कि वे कानून की बारीकियों को सीख उसका इस्तेमाल जरूरतमंदों के लिए करें। इस उद्देश्य की पूर्ति करने में अभी उनको समय लगेगा, लेकिन साथ में वे जरूरतमंदों को रक्तदान के जरिए उनकी जिंदगी बचाने का पुनीत कार्य करने में लगे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर ऐसा ग्रुप तैयार किया है जो कई प्रदेशों में जरूरतमंदों को रक्त मुहैया कराता है। अनन्य लखनऊ विश्वविद्यालय के एलएलबी ऑनर्स के छात्र हैं। डेढ़ साल पहले एक घटना ने उनको दिल व दिमाग पर ऐसी छाप छोड़ी कि उन्होंने रक्तदान को मुहिम के रूप में शुरुआत की।
विज्ञापन

 

दरअसल एक बच्चा ब्लड कैंसर से पीड़ित था। डॉक्टर भी भरसक कोशिश कर रहे थे उसे बचाने को। लेकिन खून की कमी की वजह से उसकी मौत हो गई। इस घटना ने अनन्य के सोचने और कुछ करने की दिशा ही बदल दी। उसके बाद उन्होंने कुछ लोगों के साथ मिलकर व्हाट्सएप पर ग्रुप तैयार किया जो जरूरतमंदों को रक्तदान कर सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

धीरे-धीरे यह कारवां बनता गया और कई लोग इसमें शामिल होते गए। वे नई दिल्ली, मेरठ, ग्वालियर, जालंधर, आगरा, कानपुर समेत कई जिलों व शहरों में जरूरतमंदों को अपने साथियों के जरिए रक्तदान कराकर जीवनदान दे रहे हैं।

अनन्य को कविता लिखने का भी शौक

llb student anany govind sharma is helping needy people by providing blood
अनन्य गोविंद शर्मा - फोटो : amar ujala

किसी को भी रक्त की जरूरत होती है और उनके साथियों को इसकी जानकारी होती है तो उसका मैसेज तेजी से फैलता है। जिस शहर में रक्त की जरूरत होती है वहां के लोगों के बीच में जमकर प्रचार किया जाता है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग रक्तदान के लिए तैयार हो सकें।

 

अनन्य ने बताया कि उनके साथियों ने अब तक कई लोगों को जीवनदान दिया है। उन्होंने बताया कि वे अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद वकालत के साथ-साथ इस मुहिम को देश के अन्य प्रदेशों में भी ले जाएंगे, ताकि जरूरत पड़ने पर कभी रक्त की कमी न हो।
 

इसके अलावा अनन्य को कविता लिखने व पाठ करने का भी बहुत शौक है। वे कक्षा आठ से कविताएं लिख रहे हैं। शुरू में उन्होंने प्रेम रस की कविताओं से शुरूआत की। इसके बाद वे धीरे-धीरे अपनी कविताओं के जरिए कई मुद्दों पर कटाक्ष कर लोगों को जागरूक करने का काम करने लगे।
 

वे ईटावा, मैनपुरी, सैफई, टुंडला समेत कई शहरों में कविता पाठ कर ख्याती प्राप्त कर चुके हैं। उनकी इच्छा है कि अब तक की कविता संग्रह को एक किताब की शक्ल दी जाए। इसके लिए वे जोर-शोर से प्रयास कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed