फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lko sarojininagar

Lucknow News: सरोजनीनगर के विकास के अगले चरण की तैयारी, 500 करोड़ के पैकेज का प्रस्ताव

Sat, 03 Oct 2026 10:14 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 10:14 PM IST
विज्ञापन
lko sarojininagar

विज्ञापन
लखनऊ। सरोजनीनगर में विकास कार्यों को गति देने के लिए विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। उन्होंने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी देने के साथ भविष्य की जरूरतों को देखते हुए विकास का रोडमैप मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। साथ ही अब तक मिले सहयोग के लिए आभार जताया।

डॉ. सिंह ने पंडित खेड़ा, गौरी और नीलमथा समेत तेजी से विकसित हो रहे क्षेत्रों के लिए करीब 500 करोड़ रुपये के विशेष अवस्थापना विकास पैकेज का प्रस्ताव रखा। इसके अलावा 10 प्रमुख नालों के निर्माण, अवध विहार योजना और अंसल एपीआई की शहीद पथ से बेहतर कनेक्टिविटी के लिए रैंप, बंगला बाजार से बिजनौर रोड की ओर एलिवेटेड रोड बनाने का सुझाव दिया। प्रस्तावों में अमौसी एयरो सिटी और नादरगंज एआई सिटी की परियोजनाओं में तेजी, बंथरा में विशिष्ट मंडी स्थल और ‘विरासत-ए-खालसा तीर्थस्थल’ को राज्य कार्ययोजना 2026-27 में शामिल करने की मांग भी शामिल है। मुख्यमंत्री ने प्रस्तावों को गंभीरता से सुना। विधायक ने कहा कि सरोजनीनगर में ब्रह्मोस परियोजना, डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, अशोक लेलैंड की 70 एकड़ में विकसित ग्रीनफील्ड इकाई, एयरपोर्ट, एक्सप्रेसवे और आधुनिक वाणिज्यिक केंद्रों से औद्योगिक एवं आर्थिक गतिविधियों का विस्तार हुआ है। एआई सिटी, एयरो सिटी और नौसेना शौर्य वाटिका जैसी परियोजनाएं क्षेत्र को नई पहचान दे रही हैं। उन्होंने कहा कि अगले चरण में सड़क, जल निकासी, सीवर, रोजगार और नागरिक सुविधाओं को और मजबूत करने पर जोर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed