फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   LKO

Lucknow News: नौ फरवरी को होगी लोहिया संस्थान में नर्सिंग संवर्ग की भर्ती परीक्षा

Sun, 22 Jan 2023 09:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jan 2023 09:00 AM IST
विज्ञापन
LKO
लखनऊ। डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में नौ फरवरी को नर्सिंग पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन होगा। अभी दूसरे संवर्ग की परीक्षा की तारीख घोषित नहीं की गई है। संस्थान प्रशासन के अनुसार अगले कुछ दिनों में बाकी संवर्ग की भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित की जाएगी।
विज्ञापन

लोहिया संस्थान में 568 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया था। इसमें 431 नर्सिंग के पद हैं। इनके लिए 43 हजार 824 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। परीक्षा ऑनलाइन होनी है। इसके लिए देशभर में 90 सेंटर बनाए गए हैं। 25 जनवरी से अभ्यर्थी प्रवेशपत्र डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा का आयोजन पहले दिसंबर महीने में होना था, लेकिन सर्दी और कोहरे की वजह से परीक्षा स्थगित कर दी गई थी। अब संस्थान प्रशासन ने दोबारा परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। संस्थान की निदेशक प्रो. सोनिया नित्यानंद ने बताया कि लगभग 19 हजार अभ्यर्थियों ने परीक्षा के लिए शहर नहीं चुने थे। दोबारा मौका देने पर करीब 12 हजार अभ्यर्थियों ने शहर का चुनाव किया है। इसके हिसाब से नए प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे। बचे हुए 137 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा की तारीख जल्द ही घोषित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed