फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lizard tail found in food of hotel in lucknow

होटल के खाने में मिली छिपकली की पूंछ, छात्र की हालत बिगड़ी, मचा हड़कंप

Mon, 29 Jul 2019 01:09 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Mon, 29 Jul 2019 01:09 PM IST
विज्ञापन
lizard tail found in food of hotel in lucknow
खाने में मिली छिपकली की पूंछ - फोटो : amar ujala
लखनऊ के आशियाना थाना क्षेत्र में रविवार को एक होटल में परोसे गए खाने में छिपकली निकलने से हड़कंप मच गया। विषाक्त भोजन से एक छात्र की हालत बिगड़ गई। पुलिस ने उसे अस्पताल भेजने के साथ खाद्य विभाग की टीम बुलाई। खाने का नमूना सील करके जांच को भेजा गया है।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक विश्वजीत सिंह ने बताया कि शहीद पथ के निकट मैपल डेलाइट होटल के कमरा नंबर 203 में गोंडा निवासी अभिषेक तिवारी लखनऊ में आईटीआई के छात्र अपने दोस्त आकाश के साथ ठहरा था। आकाश ने शाम को खाना मंगाया। होटल का खाना खाते समय आकाश को छिपकली का पिछला अंग नजर आया। उसे उल्टी होने लगी।
विज्ञापन


हालत बिगड़ती देख अभिषेक ने रिसेप्शन पर शिकायत की। कर्मचारी से नोकझोंक के दौरान उसने पुलिस कंट्रोल रूम को फोन किया। पुलिस टीम ने आकाश को लोकबंधु  भेजा। खाद्य विभाग को सूचना दी। वहीं होटल संचालक व प्रबंधक ने भोजन में छिपकली की बात से इन्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिषेक ने मामले को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस पर एफएसडीए के डीओ एसएसएच आब्दी व सीएफएसओ एसके मिश्रा ने बताया कि होटल व रसोई से भोजन के नमूने को सील किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed