फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Livestock department forgery More than 50 conversation between mastermind and retired IPS in three months

पशुधन विभाग फर्जीवाड़ा: कॉल डिटेल से बड़ा खुलासा, मास्टरमाइंड व रिटायर्ड IPS के बीच तीन माह में...

Fri, 19 Jun 2020 09:21 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 19 Jun 2020 09:21 AM IST
विज्ञापन
Livestock department forgery More than 50 conversation between mastermind and retired IPS in three months
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला
पशुधन विभाग में ठेका दिलाने के नाम पर इंदौर के व्यापारी से 9.72 करोड़ रुपये ठगने के मामले में सीबीसीआईडी के तत्कालीन एसपी के अलावा एक और रिटायर्ड आईपीएस व एक आईएएस की भूमिका खंगाली जा रही है। पुलिस को ठगी के मास्टरमाइंड आशीष राय के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल से पता चला है कि बीते तीन महीने में उसने एक रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी से 50 से ज्यादा बार बातचीत की थी। 
विज्ञापन


उधर, पुलिस की एक टीम ने गुरुवार को सीबीसीआईडी मुख्यालय जाकर वहां रजिस्टर खंगाले, लेकिन कुछ सफलता नहीं मिली। सूत्रों का कहना है कि दो साल पुराने रजिस्टर ढूंढने में वक्त लग रहा है।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ठगी के सभी आरोपियों के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल, एसएमएस और व्हाट्सएप कॉल व मैसेज का डाटा निकलवाया जा रहा है। फिलहाल पुलिस के हाथ में आशीष राय की कॉल डिटेल लगी है जिसमें चौंकाने वाली जानकारियां हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आशीष की एक पूर्व आईपीएस अधिकारी से बीते तीन महीने से फोन पर घंटों बातचीत हुई है। एक दिन में कई-कई बार कॉल की गई व रिसीव की गई है। पुलिस के मुताबिक यह वही वक्त था जब ठगी के शिकार मंजीत सिंह भाटिया ने मोर्चा खोला था और एसटीएफ को मामले की जांच के आदेश दिए गए थे। 

 

पुलिस को शक है कि कहीं, आशीष राय पूर्व आईपीएस से बात करके इंदौर के कारोबारी के खिलाफ साजिश तो नहीं रच रहा था? या फिर वह रिटायर्ड आईपीएस से कानून के शिकंजे से बचने के बारे में बातचीत कर रहा था? 

पुलिस इन बातों की पुष्टि करने का प्रयास कर रही है। फिलहाल, सीबीसीआईडी के तत्कालीन एसपी और वर्तमान में डीआईजी के साथ ही रिटायर्ड आईपीएस और एक आईएएस अधिकारी की भूमिका खंगाली जा रही है।

सीबीसीआईडी मुख्यालय में की पड़ताल
विवेचक ने गुरुवार को सीबीसीआईडी मुख्यालय में ठगों की आवाजाही से संबंधित जानकारियां लीं। पुलिस टीम ने उस वक्त के रजिस्टर भी मांगे जिनमें आगंतुकों की इंट्री होती है। 

हालांकि, पुलिस को उस वक्त के एक भी रजिस्टर नहीं मिले। विवेचक व एसीपी गोमतीनगर संतोष कुमार सिंह ने कहा कि सीबीसीआईडी से सभी रजिस्टर मांगे गए हैं। शुक्रवार को पुलिस फिर सीबीसीआईडी मुख्यालय जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed