फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lives of 159 Children at Risk Due to Exposed Power Lines

Lucknow News: खुले बिजली तारों से 159 बच्चों की जान खतरे में

Fri, 08 May 2026 02:56 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
Lives of 159 Children at Risk Due to Exposed Power Lines
चिनहट बाजार स्थित प्राइमरी विद्यालय भवन के बगल से गुजर रहे खुले बिजली के तार। -संवाद
लखनऊ। चिनहट बाजार स्थित एक प्राइमरी विद्यालय के पास से गुजर रहे खुले और लटकते बिजली के तार 159 बच्चों की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बन गए हैं। विद्यालय भवन के छज्जे से होकर निकले तार किसी भी समय बड़े हादसे की वजह बन सकते हैं, लेकिन शिकायतों के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन

विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चे रोजाना उन्हीं कमरों में बैठने को मजबूर हैं, जिनसे बिजली के खुले तार सटे हुए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार बिजली विभाग को इस खतरे की जानकारी दी गई, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन

कॉलोनी का मुख्य मार्ग होने के कारण स्थानीय लोगों और राहगीरों को भी खुले और नीचे लटकते तारों के बीच से गुजरना पड़ता है। लोगों का कहना है कि किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलोनी निवासी शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि इस संबंध में क्षेत्र के जेई नीलेश रस्तोगी को अवगत कराया गया था, लेकिन विभाग की ओर से अब तक कोई कदम नहीं उठाया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्य निशी यादव ने कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि बिजली के तार स्कूल भवन को छू रहे हैं या नहीं।

चिनहट बाजार स्थित प्राइमरी विद्यालय भवन के बगल से गुजर रहे खुले बिजली के तार। -संवाद

चिनहट बाजार स्थित प्राइमरी विद्यालय भवन के बगल से गुजर रहे खुले बिजली के तार। -संवाद

चिनहट बाजार स्थित प्राइमरी विद्यालय भवन के बगल से गुजर रहे खुले बिजली के तार। -संवाद

चिनहट बाजार स्थित प्राइमरी विद्यालय भवन के बगल से गुजर रहे खुले बिजली के तार। -संवाद

चिनहट बाजार स्थित प्राइमरी विद्यालय भवन के बगल से गुजर रहे खुले बिजली के तार। -संवाद

चिनहट बाजार स्थित प्राइमरी विद्यालय भवन के बगल से गुजर रहे खुले बिजली के तार। -संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed