फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   liver transplant in KGMU, lady gave new life to her brother-in-law by giving her liver

केजीएमयूः महिला ने लिवर देकर जेठ को दी नई जिंदगी, इस बीमारी से था ग्रस्त

Wed, 11 Dec 2019 01:18 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 11 Dec 2019 01:18 PM IST
विज्ञापन
liver transplant in KGMU, lady gave new life to her brother-in-law by giving her liver
प्रतीकात्मक तस्वीर

केजीएमयू में मंगलवार को नौवां लिवर प्रत्यारोपण हुआ। इस बार छोटे भाई की पत्नी ने लिवर देकर अपने जेठ की जान बचाई। मरीज और दानदाता की हालत स्थिर है। लखनऊ निवासी शैलेंद्र (47) क्रॉनिक लिवर डिजीज से ग्रसित थे। परिवार के लोगों ने लखनऊ के साथ ही दिल्ली में भी इलाज कराया।

विज्ञापन


आराम नहीं मिलने पर केजीएमयू आए। यहां भी चिकित्सकों ने लिवर प्रत्यारोपण की जरूरत बताई। इस दौरान लिवर दानदाता की खोज शुरू हुई। परिवार के कई लोगों के ब्लड सैंपल लिए गए, लेकिन मिलान नहीं हो सका। इस दौरान शैलेंद्र की हालत लगातार बिगड़ने लगी।

विज्ञापन

मरीज और दानदाता की हालत स्थिर

liver transplant in KGMU, lady gave new life to her brother-in-law by giving her liver
प्रतीकात्मक तस्वीर
यह देख उनके भाई की पत्नी कृष्णा (30) आगे आईं। उसने अपना ब्लड सैंपल व अन्य जांचें कराईं। चिकित्सकों ने प्रत्यारोपण के लिए कृष्णा के लिवर को उपयुक्त पाया। मंगलवार सुबह करीब सात बजे प्रत्यारोपण की प्रक्रिया शुरू की गई। शाम करीब पांच बजे तक प्रत्यारोपण की प्रक्रिया पूरी हो पाई।

चिकित्सकों ने बताया कि मरीज और दानदाता दोनों की हालत स्थिर है। दानदाता के लिवर से लोब लेकर मरीज में प्रत्यारोपित किया गया है। कुछ दिन बाद दानदाता का लिवर अपने आप विकसित हो जाएगा। ऐसे में उसे किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed