फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Liver of an innocent child had burst due to beating by his stepfather, he had killed a two year

बेरहमी: सौतले पिता की पिटाई से फट गया था मासूम का लिवर, पीट-पीटकर ले ली थी दो साल के बच्चे की जान

Mon, 28 Jul 2025 09:22 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 28 Jul 2025 09:22 PM IST
सार

दो साल के मासूम बच्चे की सौतेले पिता ने पीट-पीटकर जान ले ली। मासूम के सीने, चेहरे और पेट पर भी चोट के निशान मिले हैं।

विज्ञापन
Liver of an innocent child had burst due to beating by his stepfather, he had killed a two year
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोमतीनगर के बड़ी जुगौली में दो वर्ष के सौतेले बेटे आदित्य की बेरहमी से पीटकर हत्या करने के आरोपी जगन्नाथ सैनी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि पिटाई से आदित्य का लिवर फट गया था। यही वजह है कि चोट लगने के बाद वह खून की उल्टियां कर रहा था। उसके सीने, चेहरे और पेट पर भी चोट के निशान मिले हैं।

विज्ञापन


डीसीपी शशांक सिंह के मुताबिक जगन्नाथ ने दो शादियां की थीं। दूसरी पत्नी नंदिनी का बेटा आदित्य आरोपी के साथ ही रहता था, जिसे वह पसंद नहीं करता था। जगन्नाथ का कई बार नंदिनी से इसे लेकर विवाद हुआ था। उसने नंदिनी से कहा था कि वह आदित्य को पहले पति के पास भेज दे, जिससे नंदिनी ने इनकार कर दिया था। रविवार को भी दोनों में इस बात को लेकर झगड़ा हुआ था।
विज्ञापन


विवाद के बाद नंदिनी किसी काम से बाहर चली गई। इसके बाद जगन्नाथ ने मासूम की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे वह बेहोश हो गया। गंभीर अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि नंदिनी की तहरीर पर जगन्नाथ के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है मामला
बिहार के मुजफराबाद निवासी नंदिनी ने ढाई माह पहले वहीं के जगन्नाथ सैनी से दूसरी शादी की थी। जगन्नाथ के पहले पत्नी से तीन बच्चे हैं, जिनमें दो बेटे गोलू और दिलरुख उसके साथ रहते हैं। नंदिनी के भी पहले पति राजेश सैनी से तीन बच्चे आदित्य (2), चांदनी (7) और विशाल (4) हैं। चांदनी व विशाल पिता राजेश के साथ रहते हैं। एक माह पहले नंदिनी और जगन्नाथ बड़ी जुगौली में किराये का कमरा लेकर रहने आए थे। रविवार को जगन्नाथ ने सौतले बेटे आदित्य को इतना पीटा कि उसकी जान चली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed