फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Process of appointment of 44 professors started in medical institutes, guidelines issued

लखनऊ: चिकित्सा संस्थानों में 44 प्रोफेसरों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू, गाइडलाइन जारी, होगा ये फायदा

Wed, 09 Dec 2020 01:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो चंद्रभान यादव , अमर उजाला, लखनऊ
चंद्रभान यादव , अमर उजाला, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Wed, 09 Dec 2020 01:26 AM IST
विज्ञापन
Process of appointment of 44 professors started in medical institutes, guidelines issued
एसजीपीजीआई
लखनऊ के तीनों चिकित्सा संस्थानों में 44 प्रोफेसरों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए चिकित्सा शिक्षा विभाग ने गाइडलाइन जारी कर दी है। इसमें एसजीपीजीआई में 17, केजीएमयू में 11 और लोहिया संस्थान में 16 प्रोफेसर की नियुक्ति की जाएगी।
विज्ञापन


इससे एक तरफ सुपर स्पेशियलिटी के नए विशेषज्ञ तैयार किए जा सकेंगे तो दूसरी तरफ इलाज की सुविधाएं बढ़ेंगी। लीवर व किडनी प्रत्यारोपण के साथ ही नवजात शिशु के इलाज की व्यवस्था बढ़ेगी।
विज्ञापन

चिकित्सा संस्थानों में प्रोफेसरों के खाली पदों को भरने को लेकर कैबिनेट से मंजूरी मिल चुकी है।

तय किया गया है कि जिन सुपर स्पेशयलिटी वाले विभागों में प्रोफेसर पद के लिए योग्य उम्मीदवार नहीं मिल रहे हैं वहां सेवानिवृत्त प्रोफेसरों को संविदा के आधार पर नियुक्त किया जाएगा। संविदा की नियुक्ति के संबंध में चिकित्सा शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. रजनीश दुबे ने गाइडलाइन जारी कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैंसर के मरीजों को मिलेगी राहत

Process of appointment of 44 professors started in medical institutes, guidelines issued
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

चिकित्सा संस्थानों को भेजे गए निर्देश में कहा गया है कि संबंधित पद के लिए दो बार विज्ञापन जारी किया जाए। यदि दोनों बार में योग्य उम्मीदवार नहीं मिलते हैं तो संविदा के आधार पर आर्म्ड फोर्सेज मेडिकल सर्विसेज से सेवानिवृत्त चिकित्सा शिक्षकों, 20 वर्ष पूरा करने वाले मेडिकल कॉलेज के अथवा 10 वर्ष पूर्ण करने वाले चिकित्सा संस्थान के सेवानिवृत्त प्रोफेसर को नियुक्त किया जा सकता है। इन्हें मानदेय के रूप में 2.20 लाख रुपया दिया जाएगा। 

लोहिया संस्थान में रेडिएशन आंकोलॉजी, मेडिकल आंकोलॉजी, न्यूक्लियर मेडिसिन, कार्डियोलॉजी, क्रिटिकल केयर, एंडोक्राइन सर्जरी, एंडोक्राइनोलॉजी, गैस्ट्रो मेडिसिन, गैस्ट्रो सर्जरी, नेफ्रोलॉजी, यूरोलॉजी, न्यूरोलॉजी, पीडियाट्रिक सर्जरी, सर्जिकल ऑंकोलॉजी, न्यूरोलॉजी और नियोनाटोलॉजी में एक-एक प्रोफेसर नियुक्त किए जाएंगे।

केजीएमयू में बढ़ेंगी नवजात के उपचार की सुविधाएं

Process of appointment of 44 professors started in medical institutes, guidelines issued
केजीएमयू
केजीएमयू में कुल 11 प्रोफेसर की नियुक्ति होगी। यहां नियोनाटोलॉजी विभाग में दो प्रोफेसर नियुक्त होंगे। इससे नवजातों के उपचार को गति मिलेगी। साथ ही नए विशेषज्ञ भी तैयार किए जा सकेंगे। इसके अलावा न्यूरोलॉजी के एक प्रोफेसर की नियुक्ति होने से किडनी प्रत्यारोपण भी शुरू हो सकता है।

यहां एंडोक्राइनोलॉजिस्ट, क्रिटिकल केयर मेडिसिन, थोरेसिक सर्जरी, प्लास्टिक सर्जरी, पीडियाट्रिक कनकोलॉजी, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी और पलमोनरी एंड क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग में एक एक प्रोफेसर की नियुक्ति की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed