फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   live voting in lucknow

बधाई! आपने तोड़ा रिकॉर्ड, 18% ज्यादा मतदान

Wed, 30 Apr 2014 09:29 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 30 Apr 2014 09:29 PM IST
विज्ञापन
live voting in lucknow
इधर राजधानी में पारे के सेंसेक्स ने दोपहर दो बजे के बाद 43 डिग्री का आंकड़ा पार किया और उधर उसकी देखा देखी वोटिंग का सेंसेक्स भी 43 के पार जा पहुंचा।
विज्ञापन


ये शाम को भले ही 53.83 प्रतिशत पर थमा हो, लेकिन सुबह इसकी धीमी शुरूआत ने प्रत्याशियों के दिलों के धड़कनें बढ़ाई। शहर में सबसे ज्यादा मतदान विधानसभा पूर्व के क्षेत्र में 56.10 प्रतिशत रिकॉर्ड हुआ।

वहीं विधानसभा उत्तर क्षेत्र 55.23 प्रतिशत मतदान के साथ दूसरे नंबर पर रहा। मध्य क्षेत्र 54.68 प्रतिशत मतदान के साथ तीसरे नंबर पर रहा।

पश्चिम 52.47 प्रतिशत मतदान के साथ चौथे और कैंट विधानसभा क्षेत्र 50.71 प्रतिशत मतदान के साथ पिछड़ा।

ज्यादा मतदान से किसे होगा फायदा?

live voting in lucknow

चुनाव आयोग ने शाम छह बजे वोटिंग खत्म होने तक की रिपोर्ट जारी कर दी है। लखनऊ से सटे मोहनलालगंज में 61.20 प्रतिशत वोटिंग हुई।

मोहनलालगंज में 58, बीकेटी में 62, मलिहाबाद में 61 और सरोजनीनगर में 57 और सिधौली में 68 फीसदी मतदान होने की खबर है। लखनऊ में शाम छह बजे ‌तक 56 फीसदी मतदान होने की जानकारी मिल रही है।

चुनावी गणित से इतर, लखनऊ और मोहनलालगंज में हुई बंपर वोटिंग से एक सवाल जो हर किसी की जुबान पर है कि बढ़ा हुआ वोट किसे लखनऊ की सत्ता सौंपने जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शाम पांच बजे तक की रिपोर्ट

live voting in lucknow

चुनाव आयोग ने शाम पांच बजे तक की रिपोर्ट जारी कर दी है। लखनऊ से सटे मोहनलालगंज में शाम पांच बजे तक 56 प्रतिशत वोटिंग हुई।

लखनऊ में शाम पांच बजे ‌तक 50.50 फीसदी मतदान होने की सूचना है। वहीं लखनऊ पूर्वी में 52.55, मध्य में 50, कैंट में 48.3, लखनऊ पश्चिमी में 50 प्रतिशत और उत्तरी में 51.6 फीसदी वोटिंग हुई है।

वहीं मोहनलालगंज में 52, बीकेटी में 56, मलिहाबाद में 57 और सरोजनीनगर में 52 और सिधौली में 64 फीसदी मतदान होने की खबर है।

विज्ञापन

लखनऊ में 42.70, मोहनलालगंज में 46.80% वोटिंग

live voting in lucknow

लखनऊ से सटे मोहनलालगंज में दोपहर तीन बजे तक 46.80 प्रतिशत वोटिंग हुई। वहीं लखनऊ में इस बार रिकॉर्डतोड़ मतदान हो रहा है। दोपहर तीन बजे तक यहां 42.70 वोटिंग हो चुकी है, जो 2009 के लोकसभा चुनाव से कहीं ज्यादा है।

दोपहर तीन बजे तक मोहनलालगंज में 43, बीकेटी में 45, मलिहाबाद में 49 और सरोजनीनगर में 40, सिधौली में 54 फीसदी मतदान होने की सूचना है।

वहीं लखनऊ पूर्वी में 46, मध्य में 44.8, कैंट में 41.5, लखनऊ पश्चिमी और उत्तरी में 41.2 और 42.6 प्रतिशत वोटिंग हुई है।

332 असलमनगर के प्राथमिक स्कूल पर बने पोलिंग बूथ पर अचानक ईवीएम मशीन खराब हो जाने से वोटिंग प्रभावित हुई। एसडीएम पहुंच गए हैं।

मलिहाबाद में कहीं-कहीं मतदाता पर्ची खत्म हो जाने से वोटिंग प्रभावित हुई। मौके पर एआरओ पहुंचे।

महिला ने किया हंगामा

live voting in lucknow

गोमतीनगर के विनयखंड स्थित एनी बेसेंट इंटर कॉलेज पर एक दिलचस्प वाकया हो गया।

वहां बूथ नंबर 338 के कमरा नंबर पांच में दो महिलाएं वोट देने पहुंचीं, जिसमें एक महिला के साथ पांच साल का बच्चा भी था।

पहली महिला ने बच्चे को गोद से उतारकर अपना वोट दे दिया। बारी जब दूसरी महिला की आई, तो महिला के वो‌टिंग मशीन के पास जाने से पहले ही वहां खड़े बच्चे ने बटन दबा दिया।

इस पर काफी हो-हल्ला मचा और महिला बिना वोट डाले वहां से नहीं जाने की जिद करने लगी। हालां‌कि बाद में प्रेक्षक ने उसे काफी समझाया और माहौल शांत कराया। वोट नहीं दे पाने वाली महिला का नाम रेनू है।

लखनऊ में हुई 34.10 प्रतिशत वोटिंग

live voting in lucknow

लखनऊ लोकसभा सीट के लिए दोपहर 1 बजे तक औसत वोटिंग 34.10 फीसदी रही वहीं मोहनलालगंज के लिए औसतन मतदान 36 प्रतिशत हुआ।

लखनऊ पूर्वी में 37, मध्य में 33, कैंट में 32, लखनऊ पश्चिमी में 30 और उत्तरी में 35 फीसदी मतदान हुआ।

वहीं मोहनलालगंज लोकसभा सीट के लिए बीकेटी में 36, मोहनलालगंज में 34, सरोजनीनगर में 31, सिधौली में 39 और मलिहाबाद में 39 फीसदी वोटिंग हुई।

यूनिटी कॉलेज में हुई बदसुलूकी

live voting in lucknow

लखनऊ लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अभिषेक मिश्रा के साथ यूनिटी कॉलेज में मतदान करने के दौरान बदसुलूकी की गई।

वह करीब 12.30 बजे के आसपास वो‌ट करने पहुंचे थे। वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एनडी तिवारी ने महानगर गर्ल्स से अपना मतदान किया। वहीं लालजी टंडन ने भी पुराने लखनऊ से वोट डाला।

कुछ जगहों पर ईवीएम खराब हो जाने से वोटिंग प्रभावित हुई। चौथे चरण के तहत 14 सीटों पर मतदान जारी है।

पढ़ें-IV चरण: उमड़ पडे़ वोटर्स, यहां 11 बजे ही 32% वोटिंग

कहीं बवाल, तो कहीं EVM ध्वस्त

live voting in lucknow

मलिहाबाद के कुशमौरा में पोलिंग बूथ पर ग्राम प्रधान ने बवाल काटा।

मामला इतना बढ गया कि सीओ, एसओ और मजिस्ट्रेट तक को मौके पर पहुंचना पड़ा। बड़े अधिकारियों के जाने के बाद मामला शांत हुआ।

वहां मतदाताओं को लाइन में खड़ होने की वजह से बवाल हो गया था। बाद में पुलिस आई और वोटिंग कराकर उन मतदाताओं को निकाला।

वहीं लखनऊ मध्य के रकाबगंज नारायण प्रकाश पाठशाला पर बने बूथ नंबर 145 पर सुबह 7 बजे से 10 तक वो‌टिंग बंद रही।

अब तक वहां चार ईवीएम मशीनें बदली जा चुकीं हैं। पीठासीन अधिकारियों में घबराहट है।

11 बजे तक हुई 23 फीसदी वोटिंग

live voting in lucknow

सुबह 11 बजे तक लखनऊ में 23.5 फीसदी वोटिंग होने की खबर है।

लखनऊ पूर्वी में 24, मध्य 22.5, पश्विम 25 फीसदी वहीं लखनऊ उत्तरी में 23.5, कैंट में 22.5 प्रतिशत वोटिंग हुई।

निर्दल प्रत्याशी घनश्याम सिंह किसी तरह की सुरक्षा नहीं मिलने से बौखला गए। उन्होंने डीएम ऑफिस में पीआईएल की धमकी दी।

मॉडल बूथ पर सीनियर सिटिजंस वॉलेंटिर किड्स के साथ बदसुलूकी कर रहे हैं वहीं इरम गर्ल्स डिग्री कॉलेज पर लंबी लाइन लगी रही।

सरोजनीनगर के नजबगंज इलाके में बूथ कैप्चरिंग का शोर उठने से वहां सुरक्षा व्यवस्‍था कड़ी कर दी गई है। कई जगह ईवीएम मशीनें खराब होने की खबर आ रही है।

कहीं हुईं खराब मशीनें, कहीं हुआ वोट बहिष्कार

live voting in lucknow

लखनऊ में सुबह की पाली में कई बूथों पर ईवीएम खराब होने से मतदान प्रभावित हुआ। ईवीएम 172 नॉर्थ खराब हुआ फिर नारायण प्रताप पाठशाला बूथ नंबर 144 खराब हुआ, जिससे मतदाताओं की लंबी लाइन लग गई।

कई जगहों टोकन सिस्टम फेल हो गया जिससे मतदाताओं को घंटों लाइन में खड़े रहना पड़ा।

वहीं बंथरा के कैथी गांव में ग्रामीणों ने वोट देने से इनकार कर दिया, हालांकि एसडीएम ने काफी मान-मनौव्वल किया तब जाकर ग्रामीणों ने मतदान करना शुरू किया।

क्‍या कहा सूरमाओं ने

live voting in lucknow

मांटेसरी बूथ पर वोट देने पहुंचीं बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि देश में कहीं कोई मोदी की लहर नहीं है।

यह सब मीडिया में है, जमीनी स्तर पर कुछ नहीं। उन्होंने कहा कि भाजपा वाले अब ज्योतिषियों तक को मैनेज कर लिए हैं और वही सब हवा की बात कर रहे हैं।

वहीं कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा कि लखनऊ एक ओपन माइंडेड सिटी है, जो कार्य के आधार पर वोटिंग करेगी।

उन्होंने कहा कि राजनाथ सिंह जैसे बड़े और मंझे राजनेता के लखनऊ से चुनाव लड़ने पर मामला दिलचस्प हो गया है।

इन हस्तियों ने डाले वोट

live voting in lucknow

अब तक रीता बहुगुणा जोशी, मायावती, राज्यपाल बीएल जोशी और उनकी पत्नी, कलराज मिश्र, सतीशचंद्र मिश्र, मालिनी अवस्‍थी, एनके मेहरोत्रा और लखनऊ डीएम समेत कई बड़ी हस्तियां मतदान कर चुके हैं।

इसके अलावा भाजपा के लखनऊ प्रत्याशी राजनाथ सिंह, पत्नी सावित्री सिंह, बेटे पंकज और बहू सुषमा सिंह ने मतदान कर दिया है।

डीजीपी एएल बनर्जी मॉडल बूथ पर मतदान किया और कहा, इस बूथ का शानदार अनुभव रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed