LIVE: क्या हो रहा है शहर में, जानें एक क्लिक पर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेट्रो- मेट्रो का लोगो पास हो गया। इसे लखनऊ की ही पूजा यादव ने डिजाइन किया था। इसके अलावा श्री धरन को लखनऊ मेट्रो कारपोरेशन के प्रमुख सलाहकार के रूप में नियुक्त किए जाने पर मंजूरी दे दी गई।
समय- 2.30 PM
विधान सभा सत्र- यूपी जल प्रबंधन नियामक विधेयक विधान सभा में पास कर दिया गया।
समय- 2.30 PM
बसपा का बयान- बसपा के नेता स्वामी प्रसाद मौर्या ने कांग्रेस पर निशान साधा है। मौर्या ने कहा कि जब चुनाव आते हैं, तभी कांग्रेस को पदयात्रा की याद आती है। कांग्रेस घड़ियाली आंसू बहा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस की नैया अब डूबने वाली है।
समय- 2 PM
विधान सभा की कार्यवाही शुरू- विधान सभा की कार्यवाही शुरू हो चुकी है। प्रश्न काल की कार्यवाही चल रही है।
समय- 11 AM
एयरपोर्ट पर सोने सहित एक व्यक्ति गिरफ्तार- एयरपोर्ट अधिकारियों ने सोमवार आधी रात को केरल के एक व्यक्ति को तस्करी के दो किलो सोने सहित गिरफ्तार किया है। केरल निवासी इब्राहिम अब्दुल रहमान फ्लाइट नंबर एफजेड 435 के द्वारा दुबई से लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरा था। कस्टम अधिकारी इब्राहिम को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रहे हैं।
समय- सुबह