{"_id":"b5883c9e129909e2182b1e36eb07198e","slug":"live-updates-in-lucknow-37","type":"story","status":"publish","title_hn":"LIVE: क्या हो रहा है शहर में, जानें एक क्लिक पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
LIVE: क्या हो रहा है शहर में, जानें एक क्लिक पर
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 11 Feb 2014 04:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आत्महत्या (अपडेट)- श्याम बहार गुटखा कंपनी के मालिक के इकलौते बेटे संजीव मिश्रा की आत्महत्या से जुड़ी खबर में अभी-अभी जानकारी मिली है कि वह नपुंसक था और आत्महत्या के पीछे भी यही वजह थी। हालांकि परिवार का कहना था कि एक सेल्स टैक्स अधिकारी उसे परेशान कर रहा था। संजीव की चार महीने पहले ही शादी हुई थी। उसकी पत्नी दो दिन पहले ही मायके चली गई थी।
विज्ञापन
समय- 3.45PM
शक्तिभवन का घेराव- 10 हजार बिजली के संविदा कर्मचारी 13 फरवरी को शक्तिभवन का घेराव करेंगे। यह जानकारी संघर्ष समिति के सुरेश चंद्र सिंह एंव आरएस राय ने दी।
विज्ञापन
समय- 3PM
बनने लगा एनपीआर- सरोजनी नायडू मार्ग पर एनपीआर बनने का काम शुरू हो गया है।
समय- 12 PM
आत्महत्या- श्याम बहार गुटखा कंपनी के मालिक के इकलौते बेटे संजीव मिश्रा ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मारकर आत्महत्या की। घटना वजीरगंज के कुंडरी रकाबगंज की है। जब यह घटना हुई संजीव की पत्नी अपने मायके इटावा में थी। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। अभी कोई सुसाइड लेटर नहीं मिला है।
विज्ञापन
समय- 12 PM
केंद्रीय कर्मचारी भी हड़ताल पर- केंद्रीय विभाग के कर्मचारी भी दो दिन की हड़ताल पर गए। 12-13 फरवरी को सभी विभागों में तालाबंदी रहेगी। अलीगंज स्थित जीएसआई भवन में मीटिंग शुरू हो गई है।
समय- सुबह 10AM