LIVE: क्या हो रहा है शहर में, जानें एक क्लिक पर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धरना प्रदर्शन: विधानसभा के सामने अनुदानित माध्यमिक शिक्षकों और कम्प्यूटर शिक्षकों के संगठन धरने पर बैठ गए हैं। करीब 400 की तादाद में दोनों ही संगठन के लोग अपनी-अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। माध्यमिक शिक्षक नियमितीकरण की मांग कर रहे हैं, तो कम्प्यूटर शिक्षकों की मानदेय बढ़ाने और समायोजन की मांग है।
समय: 2:20 PM
हड़ताल अपडेट: केंद्र सरकार के कर्मचारी भी दो दिन की हड़ताल पर बैठ गए हैं। 12-13 फरवरी को सभी विभागों में काम बंद रहेगा। इसकी योजना बनाने के लिए जीएसआई भवन में एक मीटिंग शुरू हो गई है।
समय: 1:50 PM
हड़ताल: प्राइवेट बैंक भी बैंकों की देशव्यापी हड़ताल में शामिल हो गए हैं। अब कहीं भी कोई काम नहीं हो रहा है। इससे लोगों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
यहां पढ़िए संबंधित खबर।
समय- 1 PM
मेमू का उद्धाटन- लखनऊ-हरदोई मेमू ट्रेन का उद्धाटन रेल राज्यमंत्री अधीर रंजन चौधरी ने किया।
समय- 11.30 AM
ज्वेलरी शॉप में लूट- आलमबाग थानाक्षेत्र के ओम आभूषण केंद्र नहरिया के पास डिंपी ज्वेलरी शॉप मं बड़ी लूट। पुलिस मौके पर मौजूद है।
समय- रविवार देर रात