फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   live reporting of up assembly

'नेता सदन जब गुस्सा होते हैं तो हसीन लगते हैं'

Wed, 02 Jul 2014 02:30 PM IST
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 02 Jul 2014 02:30 PM IST
विज्ञापन
live reporting of up assembly

सदस्यों के सवालों से झल्लाए नेता सदन ने विपक्ष को लेकर एक टिप्पणी कर दी।

विज्ञापन


इस पर पक्ष-विपक्ष में तकरार हुई। बाद में शून्य प्रहर में भाजपा के दीक्षित ने यह मामला उठाते हुए चुटकी ली, ‘सभापति जी! आपसे आग्रह है कि नेता सदन गुस्साया न करें। अभी गुस्से में न जाने क्या-क्या कह दिया।


मैं जानता हूं कि नेता सदन दिल से गुस्सा नहीं करते हैं, पर ऊपर से भी न गुस्साया करें।

उनके गुस्सा में बोलने से कुछ ऐसे शब्द कार्यवाही में लिख गए होंगे जो नेता सदन ने दिल से नहीं कहे होंगे।
नेता सदन अहमद हसन ने कहा, ‘मैं कहना कुछ और चाहता था परंतु मुंह से ... शब्द निकल गया जिसे मैं वापस लेता हूं।’

कांग्रेस के नसीब पठान ने कहा, ‘वैसे नेता सदन जब गुस्सा होते हैं तो हसीन लगते हैं।’ इस पर ठहाका गूंज उठा। सभापति ने कहा कि वे उन शब्दों को कार्यवाही से निकालने का निर्देश देते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed