फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Listening carefully is essential for effective communication and success.

Lucknow News: अच्छे संवाद और सफलता के लिए ध्यान से सुनना जरूरी

Sun, 04 Oct 2026 02:41 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Listening carefully is essential for effective communication and success.
इंजीनियर्स भवन में आयोजित तकनीकी व्याख्यान
लखनऊ। किसी भी कार्यक्षेत्र में बेहतर परिणाम और मजबूत रिश्तों के लिए केवल अच्छा बोलना ही नहीं, बल्कि सामने वाले की बात को ध्यान से सुनना भी बेहद जरूरी है। सक्रिय रूप से सुनने की आदत टीमवर्क, नेतृत्व क्षमता और सही निर्णय लेने में अहम भूमिका निभाती है। ये बातें रिवर बैंक कॉलोनी स्थित इंजीनियर्स भवन में आयोजित तकनीकी व्याख्यान में दुबई के नैश इंजीनियरिंग ग्रुप के पूर्व ग्रुप जनरल मैनेजर इं. एमएम खान ने कहीं।
विज्ञापन


द इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) राज्य केंद्र की ओर से द आर्ट ऑफ लिसनिंग (सुनने की कला) विषय पर हो रहे व्याख्यान में वह बतौर मुख्य वक्ता बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि जब हम किसी की बात को पूरी एकाग्रता से सुनते हैं तो इससे आपसी संवाद बेहतर होता है। एक-दूसरे के प्रति भरोसा और कार्यस्थल पर संबंध भी मजबूत होते हैं। कार्यक्रम संयोजक इं. विनोद सक्सेना ने कहा कि ऐसे व्याख्यान अभियंताओं के व्यक्तित्व व पेशेवर कौशल को निखारने में काफी मददगार साबित होते हैं। इस मौके पर इंस्टीट्यूशन के मानद सचिव इं. एनके निषाद समेत अन्य अभियंता मौजूद रहे।

इंजीनियर्स भवन में आयोजित तकनीकी व्याख्यान

इंजीनियर्स भवन में आयोजित तकनीकी व्याख्यान

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed