फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   List of medicines will be displayed in government hospitals.

Government hospitals in UP: हर अस्पताल में लगेगी दवाओं की सूची, जेनेरिक दवाओं के ही नाम लिखेंगे डॉक्टर, निर्देश जारी

Wed, 29 Jun 2022 02:41 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 29 Jun 2022 02:41 PM IST
सार

यूपी के सरकारी अस्पतालों में अब दवाओं की सूची भी लगेगी। प्रशासन ने सिर्फ जेनेरिक दवाओं के नाम लिखने का आदेश जारी कर दिया है।

विज्ञापन
List of medicines will be displayed in government hospitals.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सभी अस्पतालों में दवाओं की सूची लगाई जाएगी। यही नहीं जो दवाएं अनुपलब्ध होंगी, उसकी जानकारी भी दी जाएगी। इस संबंध में अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य को निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


गौरतलब है कि उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में निरीक्षण के दौरान दवाएं उपलब्ध नहीं होने की जानकारी मिली थी। इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए उच्चाधिकारियों को व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा था कि सरकारी अस्पतालों में कौन सी दवाएं हैं और कौन सी नहीं हैं। इस संबंध में भी जानकारी दी जाए। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गया है। अपर मुख्य सचिव ने महानिदेशक को पत्र भेजकर व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें यह भी कहा गया है कि कुछ सरकारी अस्पतालों के चिकित्सक अभी भी दवाओं के जेनेरिक नाम नहीं लिख रहे हैं। ऐसे चिकित्सकों को चिह्नित किया जाए। यह सुनिश्चित भी किया जाए कि चिकित्सक अस्पताल के बाहर की दवाएं नहीं लिखें। जन औषधि केंद्रों को भी सक्रिय कर दवाएं उपलब्ध कराई जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed