{"_id":"5acf868a4f1c1b693d8b4b8d","slug":"list-of-ias-transferred-in-uttar-pradesh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आठ जिलों के डीएम सहित यूपी में 36 आईएएस अफसरों के तबादले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ जिलों के डीएम सहित यूपी में 36 आईएएस अफसरों के तबादले
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 13 Apr 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आमजनता, सांसद और विधायकों से अफसरों की मिलती शिकायत के बीच यूपी सरकार ने 36 आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए गए हैं। इनमें पंचायतीराज और श्रम विभाग के अपर मुख्य सचिव तथा राजस्व विभाग के प्रमुख सचिव शामिल हैं। आठ जिलों, बाराबंकी, कुशीनगर, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर, संतकबीरनगर, हापुड़, मिर्जापुर और बुलंदशहर के मौजूदा जिलाधिकारियों को हटाकर नए डीएम की तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन
उदयभानु त्रिपाठी को बाराबंकी का, विवेक को सुल्तानपुर का, सुरेश कुमार को अंबेडकरनगर का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। देवीपाटन मंडल में रिक्त आयुक्त के पद पर सुधेश कुमार ओझा की तैनाती की गई है। उज्जवल कुमार प्रदेश के नए सूचना निदेशक बनाए गए हैं। मौजूदा सूचना निदेशक अनुज कुमार झा बुलंदशहर के नए डीएम होंगे।
विज्ञापन
प्रदेश में पिछले काफी समय से आईएएस अधिकारियों के तबादलों की अटकलें थीं। शासन स्तर पर कई अफसरों के पुराने विभाग नहीं बदले जा सके थे। पंचायतीराज में अपर मुख्य सचिव के पद पर चंचल कुमार तिवारी सपा शासनकाल से ही थे। योगी सरकार एक साल में उन्हें नहीं हटा पाई थी। इसी तरह अपर मुख्य सचिव श्रम के पद पर आरके तिवारी लंबे समय से बने थे।
विज्ञापन
सुरेश चंद्रा को इसी सरकार ने सत्ता में आने पर प्रमुख सचिव राजस्व के पद से हटाया था और कुछ महीने बाद दोबारा वहीं तैनाती दे दी थी। इन तीनों ही अधिकारियों को नई तैनाती मिली है। चंचल तिवारी को अपर मुख्य सचिव राजस्व, आरके तिवारी को अपर मुख्य पंचायतीराज और सुरेश चंद्रा को प्रमुख सचिव श्रम बनाया गया है।
इस तबादले में सांसदों और विधायकों के साथ आम लोगों के फीडबैक का असर साफ नजर आया है। शासन को फील्ड के कई अफसरों की कार्यप्रणाली सचिवालय के गलियारों में चर्चा का विषय था।
इन अफसरों को यहां मिली तैनाती, देखें लिस्ट
इन्हें इन जगहों पर भेजा गया