फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   List of Beat incharge uplodaed on nagar nigam website

आपके वार्ड में है गंदगी तो बताएं बीट इंचार्ज को, वेबसाइट पर पूरी सूची अपलोड

Sun, 06 Dec 2020 01:20 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Dec 2020 01:20 AM IST
विज्ञापन
List of Beat incharge uplodaed on nagar nigam website
आपके वार्ड में है गंदगी तो बताएं बीट इंचार्ज को, वेबसाइट पर पूरी सूची अपलोड
विज्ञापन

सफाई से संबंधित यदि कोई समस्या है तो आप अपने वार्ड के सिनेटरी सुपरवाइजर या बीट इंचार्ज को बता सकते हैं।
नगर निगम ने सभी 110 वार्ड में एक-एक बीट इंचार्ज की तैनाती की है। साथ ही इसकी सूची मोबाइल नंबर सहित नगर निगम की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।
नगर आयुक्त अजय द्विवेदी ने बताया कि नियमित सफाईकर्मियों के टोटे के चलते कार्यदायी संस्था से काफी कर्मचारी लगाए गए हैं।
काफी वार्ड ऐसे हैं, जहां सफाई सुपरवाइजर या बीट इंचार्ज भी कार्यदायी संस्था का है। इसे देखते हुए सभी वार्डों में नगर निगम के नियमित कर्मचारी को बीट इंचार्ज की जिम्मेदारी देते हुए तैनाती की गई है।
इन बीट इंचार्जों पर अपने वार्ड में सफाई, डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन की निगरानी, सफाई से संबंधित शिकायतों का निस्तारण, वाहनों का रखरखाव और वार्ड कर्मचारियों की हाजिरी लगाने की जिम्मेदारी है। इसके अलावा वार्ड की जनसमस्याओं को अधिकारियों तक पहुंचाएंगे।
विज्ञापन

लगा सकेंगे गंदगी फैलाने वाले पर जुर्माना
नगर आयुक्त ने बताया कि बीट इंचार्ज या सफाई सुपरवाइजर वार्ड में गंदगी फैलाने वालों पर लखनऊ वन एप के जरिए जुर्माना भी लगा सकेंगे। यह अधिकार इन्हें दिया गया है। अभी तक यह अधिकार सफाई एवं खाद्य निरीक्षक के ही पास था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed