फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Liquor smuggling gang arrested in Bihar

Lucknow News: बिहार में शराब की तस्करी करने वाला गिरोह पकड़ा गया

Fri, 07 Mar 2025 02:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 07 Mar 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Liquor smuggling gang arrested in Bihar
बिहार में शराब की तस्करी करने वाला गिरोह पकड़ा गया
लखनऊ। एसटीएफ ने शराब की तस्करी करने वाले गिरोह का राजफाश किया है। आरोपी यूपी, पंजाब और हरियाणा से बिहार में शराब की सप्लाई करते थे। एसटीएफ ने बुधवार रात ठाकुरगंज से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरोह के पास से 45 पेटी शराब बरामद की गई है।
विज्ञापन


एसटीएफ में डिप्टी एसपी दीपक कुमार सिंह के मुताबिक मुखबिर की सूचना पर सीतापुर के लहरपुर निवासी विशाल जायसवाल, हरदोई के करनपुर बेहटा निवासी आदेश जायसवाल और बिहार के बेगुसराय निवासी निर्मल कुमार को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनके गिरोह का सरगना राहुल मोटा है। बिहार में शराब बंदी के कारण अवैध रूप से वहां शराब सप्लाई की जाती है। निर्मल रेलवे में काेच अटेंडेंट है, जिसके माध्यम से ट्रेन में शराब रखकर सप्लाई की जाती थी।
विज्ञापन

अटेंडेंट होने के कारण कोई निर्मल पर शक नहीं करता था। निर्मल बताए गए स्टेशन पर अपने साथियों को शराब की पेटी उतारकर दे देता था। आरोपी बिहार में शराब बंदी के बाद से तस्करी कर रहे हैं। सड़क मार्ग से पकड़े जाने की आशंका को देखते हुए गिरोह ट्रेन से तस्करी कर रहा था। आरोपियों ने बताया कि वे हरियाणा और पंजाब से शराब लेकर आते थे। यही नहीं, यूपी में बिकने वाली शराब को खरीदकर उस पर लगे बार कोड को हटा देते थे। इससे यह पता नहीं चलता था कि शराब किस दुकान से खरीदी गई है। राहुल मोटा आरोपियों को तस्करी का ठिकाना बताता था। एसटीएफ राहुल मोटा की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed