{"_id":"67ec4d882af95160fd0e17f3","slug":"liquor-shops-opened-near-the-temple-amidst-the-population-public-got-angry-lucknow-news-c-13-knp1002-1138882-2025-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: आबादी के बीच मंदिर के पास खोल दीं शराब की दुकानें, भड़की जनता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: आबादी के बीच मंदिर के पास खोल दीं शराब की दुकानें, भड़की जनता
विज्ञापन
प्रदर्शन करते लोग।
लखनऊ। शहर के अलग-अलग जगहों पर रिहायशी इलाकों व धार्मिक स्थलों के पास ही शराब की दुकान खोलने का विरोध शुरू हो गया है। आलमबाग के चंदरनगर के साथ ही चौक, उदयगंज, गोमतीनगर आैर तालकटोरा में ऐसे प्रकरण सामने आए हैं। मंगलवार को इन सभी जगहों पर लोग भड़क गए। स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने प्रदर्शन कर विरोध जताया।
g चंदरनगर में प्रदर्शन : आलमबाग चंदरनगर में महिलाओं, व्यापारियों और पार्षद ने सोमवार देर शाम और मंगलवार सुबह देसी शराब की दुकान खोलने के विरोध में प्रदर्शन किया। कहा कि रिहायशी इलाके में शराब की दुकान खोलने की अनुमति देने से बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। क्षेत्र में शिव मंदिर और गुरुद्वारा भी है।
प्रदर्शन के दौरान पहुंचे चंदरनगर चौकी इंचार्ज हरिओम सिंह ने बताया कि शराब दुकानदार ने दुकान किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने की बात कही है। इस निर्णय के बाद प्रदर्शनकारियों ने संतोष व्यक्त किया। प्रदर्शन में आलमबाग गुरुनानक नगर वार्ड के पार्षद पीयूष दीवान, आलमबाग नटखेड़ा रोड युवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष मनीष अरोड़ा, चंदरनगर निवासी रौनक सचदेवा, उजागर सिंह, विपिन बरमानी, सरबजीत सिंह, कंचन, मनजीत कौर, वीना वर्मानी, तरजिंदर कौर, हरजीत कौर आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
g चौक में सुंदरकांड पाठ कर जताया विरोध : चौक में प्रधान डाकघर के सामने प्राचीन आर्य समाज मंदिर और हनुमान मंदिर के पास शराब की दुकान खोलने पर स्थानीय लोगों ने सुंदरकांड पाठ कर विरोध जताया। कहा कि मंदिर दशकों से क्षेत्र के हजारों भक्तों की आस्था का केंद्र रहा है। 23 वर्षों से यहां मां भगवती का जागरण, प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को सुंदरकांड पाठ और 33 वर्षों से भंडारे और सेवा कार्य होते आ रहे हैं। शराब की दुकान खुलने से मंदिर परिसर की पवित्रता भंग होगी। प्रदर्शन के दौरान हिंदू सुरक्षा सेवा संघ के अवध प्रांत प्रभारी सचिन शुक्ला, अनुभव खरे, आशुतोष रस्तोगी, ऋषि कपूर, शालू टंडन, पार्षद अनुराग मिश्रा अन्नू, मनीष रस्तोगी, सीबी सिंह, आनंद रस्तोगी, शोभित मेहरोत्रा, ठाकुर श्रवण सिंह, सुनील टंडन, सुगम पूरी, मुदित कपूर, संदीप कश्यप, अनुराग वर्मा, सत्यम, विशाल गुप्ता, शिवम विश्वकर्मा आदि शामिल थे।