{"_id":"33596dcecef7ecb2a83545f33cdc7cac","slug":"lions-to-move-etawah-safari","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात के शेरों के पास जाएंगे, 'लखनऊ के शेर'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुजरात के शेरों के पास जाएंगे, 'लखनऊ के शेर'
आशुतोष/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 31 May 2014 08:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जो सपना देखा था उसे पूरा करने की तैयारियां कर ली गई हैं।
विज्ञापन
लखनऊ जू में रह रहे चारों बब्बर शेर कभी भी इटावा लॉयन सफारी के लिए कूच कर सकते हैं, जहां पहले ही गुजरात से लाए गए शेरों को शिफ्ट किया जा चुका है।
चिड़ियाघर प्रशासन ने इससे संबंधित सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस बाबत जरूरी कागजी कार्यवाही भी पूरी हो चुकी है। बस केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण (सीजेडए) की इजाजत का इंतजार है।
सीएम अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट इटावा लॉयन सफारी के पहले चरण में आठ एशियाई बब्बर शेरों को उतारा जाना है।
इनमें से गुजरात के शक्करबाग जू से लाए गए दो एशियाई बब्बर शेर मनन और कुंवरी को बीती 10 अप्रैल को ही सफारी में उतारा जा चुका है।
लखनऊ जू के निदेशक अनुपम गुप्ता ने शुक्रवार को बताया कि यहां रह रहे चार बब्बर शेरों डीगो-करिश्मा और हीर-कुबेर को इटावा सफारी में छोड़े जाने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
सीजेडए से इजाजत मिलते ही इन्हें रवाना कर दिया जाएगा।