{"_id":"ef4d29b8f347ed5309ffdf269fad8793","slug":"lion-to-play-football-in-lko-zoo","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश के आंगन में फुटबॉल खेलेंगे मोदी के शेर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश के आंगन में फुटबॉल खेलेंगे मोदी के शेर
आशुतोष्ा मिश्र/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 30 Jan 2014 10:52 AM IST
विज्ञापन
गुजरात से लाए गए एशियाई बब्बर शेर अब यूपी में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के मैदान में फुटबॉल खेलेंगे।
विज्ञापन
जू प्रशासन जल्द ही सभी 6 एशियाई शेरों के बाड़े में लकड़ी की भारी भरकम फुटबॉल रखने की तैयारी कर रहा है।
जू स्टाफ का मानना है कि इटावा जाने से पहले ये वीवीआईपी शेर फुटबॉल के सहारे अपने पंजों को पैना करते रहेंगे।
लखनऊ जू में इन दिनों 6 बब्बर शेर मनन, वीगो, कुबेर, हीर, कुंवरी और करिश्मा रह रहे हैं।
दरअसल स्टाफ चाह रहा है कि वीआईपी शेर फुटबॉल के सहारे अपने पंजों को पैना करते रहें।
उधर, बाड़े में नए शेरों की मौजूदगी से प्रिंस और शिवंागी भी ज्यादा एक्टिव दिख रहे हैं।
दोनों की खुराक में भी मामूली बढ़त देखी जा रही है।