{"_id":"6ae7a286cbf396a5df000de2","slug":"links-to-religious-conversions-at-kgmu-extend-to-era-medical-college-vice-chancellor-also-on-the-stfs-radar-lucknow-news-c-13-lko1070-1992940-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: केजीएमयू में धर्मांतरण के तार एरा मेडिकल कॉलेज से भी जुड़े, कुलपति भी एसटीएफ के रडार पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: केजीएमयू में धर्मांतरण के तार एरा मेडिकल कॉलेज से भी जुड़े, कुलपति भी एसटीएफ के रडार पर
विज्ञापन
केजीएमयू में धर्मांतरण।
लखनऊ। एसटीएफ की जांच रिपोर्ट में केजीएमयू में धर्मांतरण के मामलों के तार एरा मेडिकल कॉलेज से जुड़ने का खुलासा हुआ है। कुलपति की भूमिका भी जांच के दायरे में बताई गई है। मामला गृह विभाग तक पहुंचने के बाद इस प्रकरण में आगे की कार्रवाई को लेकर हलचल तेज हो गई है। रिपोर्ट में निजी मेडिकल संस्थान में केजीएमयू के कई डॉक्टरों के आर्थिक निवेश की बात भी कही गई है।
एसटीएफ की रिपोर्ट के मुताबिक, एरा मेडिकल कॉलेज के कुलपति पहले केजीएमयू में मेडिसिन विभागाध्यक्ष रह चुके हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि केजीएमयू में धर्मांतरण से जुड़ी करीब 80 फीसदी घटनाएं वर्ष 2006 से 2012 के बीच हुईं। उस दौरान संबंधित कुलपति मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष थे। एसटीएफ ने अपनी जांच में इस अवधि और उनकी भूमिका को लेकर कई सवाल उठाए हैं।
रिपोर्ट में यह भी उल्लेख है कि केजीएमयू के कई डॉक्टरों ने निजी मेडिकल कॉलेज में आर्थिक निवेश कर रखा है। एसटीएफ ने इस नेटवर्क के केंद्र में मेडिसिन विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष की भूमिका होने की बात कही है। इसके अलावा एक अन्य निजी विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों से जुड़े कुछ डॉक्टरों पर कट्टरपंथी विचारधारा से प्रभावित होने के आरोप भी रिपोर्ट में दर्ज हैं।
विज्ञापन
जांच रिपोर्ट में केजीएमयू में धर्मांतरण या मुस्लिम समुदाय से जुड़े मामलों की जांच के लिए गठित होने वाली कमेटियों की प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए गए हैं। आरोप है कि कमेटी के सदस्यों के नाम मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष के माध्यम से कुलपति तक पहुंचाए जाते थे। इससे जांच समितियों के गठन और उनकी निष्पक्षता प्रभावित होने की आशंका जताई गई है। एसटीएफ ने इसे जांच प्रक्रिया को प्रभावित करने की संभावित कड़ी के रूप में देखा है।