फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Link released to download the application form for SI recruitment DV-PST

SI भर्ती: DV-PST के लिए आवेदन पत्र की प्रति डाउनलोड करने का लिंक जारी, 15 जून से सभी जिलों में होगी शुरुआत

Fri, 12 Jun 2026 10:44 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Fri, 12 Jun 2026 10:44 PM IST
सार

SI भर्ती के लिए DV-PST के लिए आवेदन पत्र की प्रति डाउनलोड करने का लिंक जारी कर दिया गया है। 15 जून से सभी जिलों में शुरुआत होगी। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Link released to download the application form for SI recruitment DV-PST
यूपी पुलिस दरोगा भर्ती। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश पुलिस में 4543 उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती 2025 के अंतर्गत अभिलेखों की संवीक्षा एवं शारीरिक मानक परीक्षण (डीवी-पीएसटी) के लिए आवेदन पत्र की प्रति डाउनलोड करने का लिंक उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने अपनी वेबसाइट पर शुक्रवार को जारी कर दिया। चयनित अभ्यर्थियों की डीवी-पीएसटी की कार्यवाही सभी जिलों में 15 जून से शुरू हो रही है।

विज्ञापन


बोर्ड के अपर सचिव (भर्ती) सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने बताया कि अभिलेखों की संवीक्षा एवं शारीरिक मानक परीक्षण के लिए अभ्यर्थियों को जारी प्रवेशपत्र में अन्य अभिलेखों के साथ आवेदन पत्र की प्रति डीवी-पीएसटी परीक्षा स्थल पर लाने के लिए निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन


इस संबंध में अभ्यर्थियों द्वारा अपने आवेदन पत्र की प्रति उनके पास उपलब्ध न होने के संबंध से बोर्ड को अवगत कराया जा रहा है। डीवी-पीएसटी में हिस्सा लेने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए आवेदन पत्र की प्रति डाउनलोड करने का लिंक बोर्ड की वेबसाइट https://uppbpb.gov.in पर उपलब्ध कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed