फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lights lit on earth, sky bathed in light

Lucknow News: धरती पर जले दीप, रोशनी से नहाया आसमान

Tue, 23 Jan 2024 02:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 23 Jan 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
Lights lit on earth, sky bathed in light
रायबरेली। अलौकिक छटा...अद्भुत वातावरण। दिव्य अनुभूति। पूरा जिला ऐसे सजा मानो दिवाली मनाई जा रही हो। श्रीराम के स्वागत में शहर और गांव ऐसे सजे कि हर घर मंदिर बन गया। हर जुबां से बस राम ही राम सुनाई दे रहा था। मंदिरों, घरों और सड़क पर वाहनों में रामभक्ति के गीतों ने वातावरण को राममय बना दिया। रघुराई भले ही अवध में विराजे, लेकिन उनके आने की खुशी में जिले का हर घर भी सोमवार को अयोध्या धाम बन गया। हर रास्ता, हर चौराहा भगवा फहरते हुए राममय हो गया। जैसे-जैसे शाम का धुंधलका छाया, वैसे-वैसे शहर और गांवों में रंग-बिरंगी झालरों से अलौकिक छठा बिखरती दिखाई देने लगी।
विज्ञापन

सोमवार को जब अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई तो रामभक्तों ने यहां भी इसे उत्सव की तरह मनाया। इसके लिए वे दिनभर न केवल खुद जुटे दिखाए दिए, बल्कि लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए दीये और ध्वज पताकाएं भी बांटते नजर आए। लोगों ने घरों में पकवान भी बनाए। रात में जमकर आतिशबाजी की गई।
विज्ञापन

मधुबन मार्केट हो गया राममय
शहर का मधुबन मार्केट राममय रहा। कामकाज छोड़ दुकानदार एक-दूसरे को भगवान श्रीराम के आने की बधाई देने के साथ डांस करके खुशी का इजहार किया। सभी ने एक-दूसरे का मुंह मीठा किया। एक-दूसरे को इस खास मौके की बधाई देते नजर आए। रमेश अवस्थी, सुरेंद्र सिंह, सुनील श्रीवास्तव, जगदीश कुमार का कहना था कि हमारे आराध्य भगवान आए है। इस खुशी से बढ़कर उनके लिए और क्या हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंदन से माथे पर श्रीराम लिखने की होड़
भगवान श्रीराम के आने की खुशी में बेलीगंज का नजारा बदला सा था। महिलाएं भजन गीत गाकर न सिर्फ खुशी का इजहार कर रही थी, बल्कि एक दूसरे को माथे पर चंदन से श्रीराम लिख रही थी। माथे पर श्रीराम लिखवाने के लिए महिलाओं में होड़ मची थी। सीमा, रीतिका कहती हैं कि हम सबके लिए यह आज ऐतिहासिक दिन है। लंबे इंतजार के बाद भगवान आए हैं। भगवान आए हैं। भजन गीत गाकर उनका स्वागत कर रहे है।

हाथ में भगवा झंडा, जुबां पर श्रीराम के जयकारे
कचहरी रोड का नजारा भी बदला सा था। युवाओं का जत्था डीजे की धुन पर थिरक रहा था। सभी के हाथों में भगवा झंडा था और सभी जयश्रीराम के नारे लगा रहे थे। युवाओं का जत्था पूरे शहर में घुमते हुए भगवान श्रीराम के जयकारे लगाते नजर आया। दिनेश त्रिवेदी, संतोष सिंह कहते हैं कि भगवान श्रीराम आए हैं तो हम तो खुशी मनाएंगे।

त्योहार जैसा था माहौल, गलियां रही सूनी
दिवाली जैसा माहौल था। अधिकतर व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद कर रखी थी। शहर हो या फिर कस्बों की गलियां सुनी रही। लोग राममय रहे। घरों पर सुंदरकांड का पाठ किया। प्रसाद का वितरण किया। शाम होते ही घरों में दीपक जलाए। चहुंओर जयश्रीराम का नारे गूंजते रहे। पूरा वातावरण भक्तियम रहा।


शंख बजाते रहे भक्त, लगे श्रीराम के जयकारे
चंदापुर कोठी स्थित जगमोहनेश्वर मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ जुटी। इस दौरान कुछ लोग शंख बजाते रहे तो कुछ लोग भगवान जयश्रीराम के जयकारे लगाते रहे। पूरा वातावरण राममय हो गया। पुरुष, महिलाओं के साथ बच्चों की बड़ी तादाद में भागीदारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed