{"_id":"5b1d10cb4f1c1ba86e8b7557","slug":"lightening-in-amethi-killed-a-boy","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाग में आम बिन रहे किशोर और महिला पर गिरी बिजली, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाग में आम बिन रहे किशोर और महिला पर गिरी बिजली, एक की मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 10 Jun 2018 08:48 PM IST
विज्ञापन
मौत के बाद मचा कोहराम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी में गौरीगंज थाना क्षेत्र के रोहसी खुर्द गांव में रविवार को आधी-पानी के दौरान बिजली गिरने से एक किशोर व महिला गंभीर रूप से झुलस गए। परिवारीजन आनन-फानन में दोनों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने किशोर को मृत घोषित कर दिया, जबकि महिला को देर शाम इलाज के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
रविवार दोपहर बाद आसमान में छाए बादल तेज हवा के साथ बारिश में तब्दील हो गए। गांव रोहसी खुर्द निवासी फारूख का 13 वर्षीय पुत्र मोहम्मद साहिल तथा पड़ोस की फातिमा (45) गांव के पास बाग में आम बीनने पहुंच गए।
विज्ञापन
इसी बीच गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में दोनों आ गए। बिजली गिरने से दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। परिवारीजन आनन-फानन में दोनों को लेकर संयुक्त जिला अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में मौजूद चिकित्सक डॉ. प्रणव पांडेय ने किशोर को मृत घोषित कर फातिमा का इलाज शुरू किया।
विज्ञापन
फातिमा की हालत में सुधार आने के बाद देर शाम उसे घर जाने की अनुमति दे दी गई। किशोर की मौत की पुष्टि के बाद परिवारीजन पोस्टमॉर्टम नहीं कराने की बात कहते हुए उसे लेकर घर चले गए।
वहीं, अपर जिलाधिकारी प्रशासन ईश्वरचंद्र ने बताया कि बिजली से मौत पर चार लाख रुपये की सहायता दिए जाने का प्रावधान है। परिवारीजन शव का पोस्टमॉर्टम कराएंगे, तभी उन्हें आर्थिक सहायता मिल पाएगी।