{"_id":"6782549051678daf4c00b833","slug":"light-will-come-easily-in-the-dark-houses-of-takrohi-lucknow-news-c-13-1-lko1103-1030449-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: तकरोही के अंधेरे घरों में आसानी से होगा उजाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: तकरोही के अंधेरे घरों में आसानी से होगा उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। इंदिरानगर के तकरोही न्यू राधा विहार कॉलोनी के 10 परिवारों के अंधेरे घरों को रोशन करने का काम शनिवार से होगा। शुक्रवार से सामग्री कार्य स्थल पर पहुंचने लगी है। चार से पांच दिन में खंभे लगाकर लाइन तैयार कर ली जाएगी।
मुंशीपुलिया खंड के एक्सईएन एपी सिंह के मुताबिक 11 केवी व एलटी लाइन को बनाने के लिए तार और खंभे शुक्रवार को जूनियर इंजीनियर के पास पहुंच गए हैं। शनिवार को ठेकेदार इन खंभों को लगाना शुरू कर देंगे। लाइन के बनते ही 10 आवेदकों को बिजली कनेक्शन देने की प्रक्रिया को शुरू हो जाएगी। न्यू राधा विहार कॉलोनी के जो अन्य 20-25 पीड़ित बिजली कनेक्शन लेने के इच्छुक हैं, वह भी आवेदन कर सकते हैं। यानी जिस आवेदक को 1000 वर्ग फीट का भूखंड है उसे करीब 35 हजार रुपये का शुल्क नेटवर्क के रूप में जमा करना पड़ेगा। जो यह शुल्क एक साथ जमा नहीं कर सकते तो उनसे किस्तों में भुगतान लेने का भी प्रावधान है।
विज्ञापन

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ
विज्ञापन