फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lift to be installed at Baikunth Dham; plan approved, work underway.

Lucknow News: बैकुंठधाम में लगेगी लिफ्ट, योजना मंजूर, काम शुरू

Thu, 10 Sep 2026 02:17 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Lift to be installed at Baikunth Dham; plan approved, work underway.
बैकुंठ धाम।
लखनऊ। गोमती नदी तट स्थित अंतिम संस्कार स्थल बैकुंठ धाम (भैंसाकुंड) पर अब लिफ्ट लगेगी। यह विशेष रूप से बुजुर्गों के लिए होगी और लेकिन इसमें शव भी ले जाया जा सकेगा। इस तरह की व्यवस्था अभी तक शहर में किसी अंतिम संस्कार स्थल पर नहीं है। अन्य सुंदरीकरण कार्य भी होंगे। इन पर कुल 9.50 करोड़ रुपये का बजट खर्च हो रहा है।
विज्ञापन

नगर निगम ने इसका प्रस्ताव तैयार किया है। लिफ्ट लगाने वाले स्थान पर कुछ अवैध कब्जा भी था, जिसे नगर निगम की टीम ने बुधवार को पुलिस बल की मौजूदगी में तोड़ दिया। अब यहां लिफ्ट लगाने की राह में कोई बाधा नहीं रह गई है। योजना के मुताबिक, लिफ्ट बड़ी लगाई जाएगी, ताकि उसमें शव को भी ले जाया जा सके। नगर निगम के अवर अभियंता आरके मिश्रा ने बताया कि बैकुंठ धाम अंतिम संस्कार स्थल सड़क से करीब 20 फीट से अधिक नीचे है। अभी रैंप व सीढ़ी के जरिये लोग आते-जाते हैं। अब सुंदरीकरण के तहत यहां लिफ्ट लगाई जाएगी। अभी तक शहर में किसी भी अंतिम संस्कार स्थल पर इस तरह की सुविधा नहीं है।
विज्ञापन

एलपीजी वाले शवदाह गृह भी बने
नगर निगम के इंजीनियर ने बताया कि बैकुंठधाम सुंदरीकरण के तहत एलपीजी वाले दो शवदाह गृह भी बनाए गए हैं। यह सुविधा भी बैकुंठधाम पर ही रहेगी। अन्य अंतिम संस्कार स्थलों पर यह सुविधा नहीं है। इससे लकड़ी की बचत होगी। पूर्व में हरित शवदाह गृह भी बनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये कार्य भी होंगे
0 अंतिम संस्कार स्थल के पुराने टीन शेड बदले जाएंगे।
0 नई फर्श बनाई जाएगी।
0 रोशनी के लिए नई लाइटें लगाई जाएंगी।
0 पार्क का सुंदरीकरण होगा।
0 सीढि़यां और रैंप दुरुस्त किए जाएंगे।
0 बैठने के लिए बेंचें लगाई जाएंगी।
Iबैकुंठधाम सुंदरीकरण योजना के तहत लिफ्ट लगाई जा रही है। शहर के किसी अंतिम संस्कार स्थल पर इस तरह की यह पहली सुविधा होगी।I
I- अतुल मिश्रा, अधिशासी अभियंता नगर निगमI

बैकुंठ धाम।

बैकुंठ धाम।

बैकुंठ धाम।

बैकुंठ धाम।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed