{"_id":"b464711b5545759e3cba369b96222afd","slug":"lift-damaged-in-civil-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर खराब हुई सिविल की लिफ्ट, मरीज बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर खराब हुई सिविल की लिफ्ट, मरीज बेहाल
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 31 Jul 2013 09:10 AM IST
विज्ञापन
सिविल अस्पताल में दूसरे दिन भी लिफ्ट खराब होने से मरीज हलकान रहे।
विज्ञापन
अस्पताल की इमरजेंसी बिल्डिंग में लगी पहली लिफ्ट तकनीकी खराबी के चलते पिछले दो दिनों से बंद है।
इससे अस्पताल के पहले फ्लोर पर बने ओटी, जनरल वार्ड और महिला वार्ड में भर्ती मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
दूसरी लिफ्ट चालू होने से गंभीर मरीजों की शिफ्टिंग तो हो रही है लेकिन तीमारदारों को सीढ़ियों का इस्तेमाल करना पड़ रहा है।
कुछ दिन पहले अस्पताल की दूसरी लिफ्ट में खराबी से करीब चार लोग आधे घंटे तक फंसे रहे थे।