फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Life imprisonment to brothers guilty of murder of two real brothers

Lucknow News: दो सगे भाइयों की हत्या के दोषी भाइयों को आजीवन कारावास

Sat, 01 Feb 2025 01:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 01 Feb 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Life imprisonment to brothers guilty of murder of two real brothers
श्रावस्ती। इटरौरी गांव में 11 वर्ष पूर्व दो सगे भाइयों की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में आरोपी गांव के ही दो से भाइयों को शुक्रवार न्यायालय ने दोषी करार दिया। मामले में जिला जज ने आरोपी भाईयों को आजीवन कारावास व 25-25 हजार रुपये जुर्माने से दंडित किया है।
विज्ञापन

सोनवा थाना क्षेत्र के ग्राम इटरौरी निवासी गंगाराम व रक्षा राम सगे भाई थे। दोनों भाई आठ सितंबर 2014 की रात घर के बाहर बरामदे में सो रहे थे। वहां पहुंचे गांव के ही मनोहर लाल उर्फ इंस्पेक्टर व उसके सगे भाई राम अनुज ने रक्षाराम को न सिर्फ मारा पीटा बल्कि उसे उठा कर कुएं में फेंक दिया। इसकी उसी दिन मौत हो गई थी जबकि मारपीट में गंगाराम को गंभीर चोट आई थी। इसे इलाज के लिए लखनऊ ले जाया गया था। जहां 10 सितंबर को इलाज के दौरान गंगाराम की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

इस मामले में मृतक की मां शिवकला ने दोनों हत्या के मामले में दोनों सगे भाईयों के विरुद्ध सोनवा थाने में मामला दर्ज कराया था। इस दोहरे हत्याकांड के मामले में शुक्रवार को जिला जज राम मिलन सिंह ने अपना फैसला सुनाते हुए दोनों भाइयों को आजीवन कारावास व 25 -25 हजार रुपये के जुर्माने से दंडित किया है। अर्थदंड अदा न करने पर दोषियों को पांच -पांच माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। इन्हें पुलिस अभिरक्षा में जिला कारागार बहराइच ले जाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed