{"_id":"64cbbb7c7900dc99e60a1af6","slug":"life-imprisonment-for-murderer-raebareli-news-c-101-1-slko1031-2080-2023-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: हत्यारे को आजीवन कारावास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: हत्यारे को आजीवन कारावास
Thu, 03 Aug 2023 08:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 03 Aug 2023 08:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोर्ट ने 25 हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया
संवाद न्यूज एजेंसी
रायबरेली। कोर्ट ने करीब छह वर्ष पूर्व हरचंदपुर थाना क्षेत्र में हुए हत्या के एक मामले में दोषसिद्ध होने पर अभियुक्त को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। साथ ही 25 हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया है। यह फैसला जिला एवं सत्र न्यायालय स्थित फास्ट ट्रैक कोर्ट संख्या एक के अपर सत्र न्यायाधीश अमित कुमार यादव ने बुधवार को सुनाया।
अभियोजन पक्ष की ओर से पैरवी करने वाले एडीजीसी (क्रिमिनल) दिनेश बहादुर सिंह के मुताबिक मामले की रिपोर्ट कोतवाली नगर क्षेत्र के बरईपुर निवासिनी मनीषा तिवारी ने थाना हरचंदपुर में दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार 8 जनवरी 2017 की रात करीब नौ बजे शहर के गुरुनानक नगर निवासी प्रमोद कुमार चौरसिया वादिनी के घर आया और उसके पति विश्वास तिवारी को अपने साथ बुलाकर ले गया। पति रात में वापस नहीं आए। दूसरे दिन सुबह वादिनी के पति विश्वास तिवारी का शव हरचंदपुर थाना क्षेत्र के डिडौली स्थित राधा स्वामी सत्संग भवन के पास सड़क के किनारे मिला।
पुलिस ने विवेचना के बाद प्रमोद कुमार चौरसिया के खिलाफ हत्या व साक्ष्य मिटाने के आरोप में चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की। अदालत ने दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्य के आधार पर अभियुक्त को उम्रकैद व अर्थदंड की सजा सुनाई। साथ ही कोर्ट ने अर्थदंड जमा होने पर मुकदमा वादिनी को 20 हजार रुपये क्षतिपूर्ति के रूप में देने का भी आदेश दिया।