फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Life closed the hole in the heart of an eight-year-old child

Lucknow News: आठ साल के बच्चे के दिल का छेद बंदकर दी जिंदगी

Wed, 24 May 2023 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 24 May 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Life closed the hole in the heart of an eight-year-old child
रायबरेली। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के सीटीवीएस विभाग को बड़ी सफलता मिली है। आठ साल के बच्चे के दिल में छेद की पहली सर्जरी करने में कामयाबी मिल गई है। ऑपरेशन के बाद बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ है। सर्जरी के लिए मुख्यमंत्री केयर फंड से खर्च का बंदोबस्त किया गया। सफलता पर निदेशक प्रो. अरविंद राजवंशी ने चिकित्सक डॉ. संकल्प राही व उनकी टीम को बधाई दी है। गदागंज क्षेत्र के आठ साल के एक बच्चे को कुछ दिन पहले पेशाब की नली में विकार की समस्या होने पर पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की ओपीडी में चिकित्सीय सलाह के लिए लाया गया था। बच्चे की जांचें कराई गईं तो चता चला कि उसके दिल में छेद है। दिल के छेद के ऑपरेशन के बाद ही कोई दूसरी सर्जरी की जा सकती है। बच्चे को सीटीवीएस विभाग रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

एम्स के सीटीवीएस विभाग के कार्डियोथोरासिस एवं वास्कुलर सर्जन डॉ. संकल्प की जांच में दिल में छेद की पुष्टि हो गई। बीती 19 मई को उन्होंने बच्चे के दिल का ऑपरेशन किया। सर्जरी के बाद बच्चे को एक दिन आईसीयू में रखा गया। अब बच्चा सामान्य वार्ड में स्वस्थ हालत में भर्ती है। एम्स में बच्चे के दिल की यह पहली सर्जरी है। डॉ. संकल्प ने बताया कि बच्चे के दिल के छेद पर डेक्रान पैच लगाकर उसे सिला गया है। बड़े लोगों के दिल के कई ऑपरेशन हो चुके हैं, लेकिन बच्चे के दिल का ऑपरेशन होने के कारण काफी रिस्क था, लेकिन पूरी सफलता मिली है।
विज्ञापन

बीती छह फरवरी को एम्स के सीटीवीएस विभाग में हॉर्ट लंग्स मशीन का उद्घाटन हुआ था। इस मशीन के लगने के बाद एम्स ओपन हार्ट सर्जरी शुरू हो गई। दिल के छेद बंद करने, दिल के खराब वाल्व बदलने, दिल की नसों की बाईपास सर्जरी आदि आसानी से हो सकती है। उंगलियों में सडन या गैंग्रीन, खून की नसों के ट्यूमर से लेकर पुराने ठीक न होने वाले पांव के घावों का भी इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed