फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lieutenant Governor Manoj Sinha offered prayer to Ramlala in Ayodhya.

Ayodhya: जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल ने किए रामलला के दर्शन, बोले- परम सौभाग्य मिला

Mon, 16 Dec 2024 05:43 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Mon, 16 Dec 2024 05:43 PM IST
सार

जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोमवार को अयोध्या में हनुमानगढ़ी और रामलला के दर्शन किए। वह सड़क मार्ग से अयोध्या पहुंचे थे।

विज्ञापन
Lieutenant Governor Manoj Sinha offered prayer to Ramlala in Ayodhya.
जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा - फोटो : amar ujala

विस्तार

श्रीराम की नगरी अयोध्या में सोमवार को जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा पहुंचे। यहां उन्होंने हनुमानगढ़ी और राम जन्मभूमि में दर्शन-पूजन किया। मनोज सिन्हा पड़ोसी जनपद गोंडा में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने आए थे। इसके बाद सड़क मार्ग से अयोध्या पहुंचे। यहां सबसे पहले उन्होंने सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी में श्रद्धा निवेदित की।
विज्ञापन


इस दौरान हनुमानगढ़ी के संतों ने उनका स्वागत किया। हनुमान जी के दरबार में जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल ने दर्शन-पूजन कर प्रार्थना की और आरती भी उतारी। हनुमानगढ़ी दर्शन के बाद मनोज सिन्हा राम जन्मभूमि दर्शन करने के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 'सच्चाई सामने आई खटाखट...जनता ने किया सफाचट', पढ़ें सदन में सीएम योगी की 10 बड़ी बातें
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी विधानमंडल सत्र: हमारे पूर्वज हिंदुस्तान में रुके... शायद ये उनकी गलती थी, संभल हिंसा पर चर्चा में बोले सपा एमएलसी


अयोध्या पहुंचे उप राज्यपाल ने कहा कि मैं तीन महीने पहले भी अयोध्या आया था। उस दौरान भी हनुमानगढ़ी और राम जन्मभूमि में दर्शन किया था। यह मेरे लिए परम सौभाग्य है। गोंडा आने के बाद हनुमानगढ़ी पर हनुमान जी का दर्शन लाभ प्राप्त हुआ है। रामलला का दर्शन करके मैं फिर जम्मू निकल जाऊंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed