फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Levy fixed charges based only on the actual electricity load consumed.

Lucknow News: जितना चले बिजली लोड, उतना ही लें फिक्स्ड चार्ज

Mon, 06 Jul 2026 02:14 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Levy fixed charges based only on the actual electricity load consumed.
प्रतीकात्मक।
लखनऊ। बिजली विभाग की ओर से मनमाने तरीके से कनेक्शन का लोड बढ़ाने पर तमाम सवाल उठे हैं। सवाल यह, जब स्वीकृत से कम लोड का इस्तेमाल करते हैं तो विभाग स्वीकृत लोड का ही फिक्स्ड चार्ज क्यों वसूलता है? हर माह जितना लोड चले, उतने का फिक्स्ड चार्ज वसूलने का सीधा नियम होना चाहिए। यह प्रतिक्रिया सभी वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं की है।
विज्ञापन

स्वीकृत पांच, इस्तेमाल तीन किया
व्यापारी नेता नीलेश अग्रवाल ने बताया कि नाका की दो दुकान में पांच-पांच किलोवाट के दो कनेक्शन हैं। दोनों पर तीन-तीन किलोवाट से कम लोड चलता है, जिसका प्रतिमाह फिक्स्ड चार्ज 2250-2250 रुपये भरते है, जबकि तीन किलोवाट का फिक्स्ड चार्ज 990 रुपये बनता है।
विज्ञापन

गुपचुप कमाई कर रहा विभाग

ग्रेटर लखनऊ जनकल्याण महासमिति के अध्यक्ष रूप कुमार शर्मा ने कहा कि बिजली विभाग बिजली दर न बढ़ाकर पिछले दरवाजे से उपभोक्ताओं के लोड बढ़ाकर गुपचुप तरीके से अपनी कमाई बढ़ा रहा है। ऊर्जा मंत्री से मांग है कि लोड वृद्धि वापस ली जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोड बढ़ाना जनविरोधी फैसला

गोमतीनगर के विवेकखंड निवासी केके अग्रवाल ने कहा कि उनके घर में 5 किलोवाट का कनेक्शन है। शनिवार को मोबाइल पर मेसेज आया कि विद्युत लोड 6 किलोवाट कर दिया गया है। इमरजेंसी में थोड़ा ज्यादा लोड का इस्तेमाल हुआ तो उसे बढ़ा दिया। यह गलत है।
ज्यादा लोड का भरते जुुर्माना
लखनऊ जनकल्याण महासमिति के उपाध्यक्ष विवेक शर्मा ने कहा कि जो उपभोक्ता स्वीकृत से ज्यादा लोड का इस्तेमाल करते हैं, वह जुर्माना भी भरते हैं, मगर विभाग इसकी आड़ में लोड बढ़ाकर स्थायी रूप से राजस्व बढ़ाने की जुगत लगा रहा है।
सहालग में बढ़ जाता है लोड

होटल संचालक अनिल कुमार बरमानी ने कहा सहालग में कभी-कभी स्वीकृत से ज्यादा लोड का इस्तेमाल हो जाता है, जिसका दोगुना जुर्माना भरते है, फिर भी नोटिस आ जाता है। लोड बढ़वाने के बजाय उद्यमी जनरेटर लगा रहे हैं। इससे फिक्स्ड चार्ज बचता है।

आयोग बनाए सरल नियम

विनोद माहेश्वरी, अजय ब्रजवासी, इंद्रजीत बजाज, पदमेश गौर, विजय यादव, अमित, मुमताज आलम ने संयुक्त आवाज उठाई कि जितने लोड का इस्तेमाल, उतने फिक्स्ड चार्ज लेने की व्यवस्था बने। विद्युत नियामक आयोग यह सरल नियम बनाए। इससे बिजली उपभोक्ताओं का दोहन रुकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed