फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Levana fire: Divisional commissioner orders LDA VC to break hotel Levana suites

लेवाना सुइट्स अग्निकांड : मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब ने दिया एलडीए वीसी को होटल तोड़ने का आदेश

Tue, 06 Sep 2022 01:38 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 06 Sep 2022 01:38 AM IST
सार

लेवाना सुइट्स में हादसे के बाद मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब ने कहा कि लखनऊ में उन सभी होटलों पर भी सील की कार्रवाई की जाएगी, जिनको पूर्व में नोटिस दिए गए हैं। लेवाना को लेकर मंडलायुक्त ने अपने आदेश में कहा है कि होटल स्वामी ने 12 मई, 2022 को फायर एनओसी उपलब्ध कराई है।

विज्ञापन
Levana fire: Divisional commissioner orders LDA VC to break hotel Levana suites
मौके पर पहुंचीं मंडलायुक्त रोशन जैकब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अग्निकांड के बाद अब होटल लेवाना सुइट्स के अवैध निर्माण पर एलडीए का बुलडोजर चलेगा। एलडीए की चेयरमैन और मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब ने एलडीए वीसी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी को होटल के अवैध निर्माण पर कार्रवाई के लिए कहा है। इसके अलावा होटल संचालन में जिम्मेदार एलडीए के अधिकारी, इंजीनियर और कर्मचारियों पर भी कार्रवाई कर रिपोर्ट मंडलायुक्त ने मांगी है। इसके साथ ही जिन होटलों के अवैध निर्माण तोड़ने का आदेश एलडीए ने पूर्व में किया है। उनको एलडीए को सील करने के लिए कहा है जिससे वहां मेहमान रोकने के लिए उपयोग न किया जा सके ।

विज्ञापन


पूर्व में जारी नोटिस पर भी होगी कार्रवाई
लेवाना सुइट्स में हादसे के बाद मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब ने कहा कि राजधानी में उन सभी होटलों पर भी सील की कार्रवाई की जाएगी, जिनको पूर्व में नोटिस दिए गए हैं। लेवाना को लेकर मंडलायुक्त ने अपने आदेश में कहा है कि होटल स्वामी ने 12 मई, 2022 को फायर एनओसी उपलब्ध कराई है। इसका नवीनीकरण 2021 से 2024 के लिए किया गया। यह उस समय हुआ जबकि बिल्डिंग के फसाड पर लोहे की ग्रिल लगाई गई थी। एलडीए की नोटिस के बाद फायर एस्केप के लिए लोहे की सीढ़ियां होटल ने बनवाई हैं। इसका मतलब है कि फायर एनओसी के नवीनीकरण के समय यह फायर एस्केप नहीं बनाई गई थी। इसकी भी जांच होगी।
विज्ञापन


वहीं उन्होंने अपने आदेश में कहा है कि लेवाना सुइट्स का स्वीकृत मानचित्र सात मई 2022 के नोटिस के बाद केवल फायर एनओसी ही होटल स्वामी ने दी। वहीं स्वीकृत मानचित्र की कॉपी नहीं उपलब्ध कराई जा सकी। 26 मई और 28 अगस्त को भी इसके लिए धारा 27(1) में नोटिस भेजा गया। इस नोटिस केसंदर्भ में एलडीए को तुरंत सील की कार्रवाई कर जरूरी विधिक प्रक्रिया पूरी कर होटल का अवैध निर्माण तोड़ने की कार्रवाई के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed