फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   letter threatening to bomb schools and large buildings received in Lucknow police investigating matter

Lucknow: लखनऊ के स्कूलों और प्रमुख इमारतों को बम से उड़ाने की धमकी, लुलु मॉल में मिला पत्र; पुलिस जांच में जुटी

Mon, 24 Nov 2025 07:51 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 24 Nov 2025 07:51 PM IST
सार

राजधानी लखनऊ के स्कूलों और प्रमुख इमारतों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। लुलु मॉल में मिले धमकी भरे पत्र से पुलिस भी हैरान है। मामले की जांच की जा रही है। जगह-जगह चेकिंग की जा रही है।  

विज्ञापन
letter threatening to bomb schools and large buildings received in Lucknow police investigating matter
anuj crime - फोटो : iStock

विस्तार

विज्ञापन

राजधानी में आयोजित धर्म ध्वजा कार्यक्रम से एक दिन पहले शहर के स्कूलों और प्रमुख इमारतों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। धमकी भरा पत्र लुलु मॉल के बाथरूम में फेंका गया था। मामले की जानकारी मिलते ही लखनऊ पुलिस को अलर्ट कर दिया गया। प्रमुख स्थानों पर चेकिंग शुरू कर दी गई।धमकी भरे पत्र में लिखा गया है कि 24 घंटे में तबाही मचेगी, बचा सकते हो तो बचा लो।

डीसीपी दक्षिणी निपुण अग्रवाल के मुताबिक धमकी भरे पत्र की जांच कराई जा रही है। लुलु मॉल में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। यह पता लगाया जा रहा है कि किस व्यक्ति ने पत्र फेंका था। प्रथमदृष्टया यह किसी की शरारत लग रही है। पुलिस टीम ने लुलु मॉल में चेकिंग की, लेकिन कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिला।

विज्ञापन


 

 

 

उधर, धमकी भरा पत्र मिलने के बाद चारबाग स्टेशन, हजरतगंज, कमता और कैसरबाग बस अड्डा समेत कई इलाकों में चेकिंग शुरू हो गई। एसीपी गंज विकास जायसवाल इंस्पेक्टर विक्रम सिंह के साथ विधानभवन, लोभवन, मेट्रो स्टेशन के अलावा वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। उधर, कृष्णानगर में एसीपी रजनीश वर्मा ने भी पुलिस बल के साथ चेकिंग की।

वहीं, वृंदावन इलाके में आयोजित जंबूरी कार्यक्रम में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई। पुलिसकर्मियों ने संदिग्धों की चेकिंग की। बम स्क्वायड भी पुलिस बल के साथ मुस्तैद रही। पश्चिमी जोन में भी संवेदनशील इलाकों में फोर्स बढ़ा दी गई। धार्मिक स्थलों के अलावा ऐतिहासिक इमारतों के बाहर भी देर रात तक चेकिंग अभियान जारी रहा।

दिल्ली में धमाके के बाद से अलर्ट है पुलिस

लाल किले के पास दिल्ली में हुए बम धमाके के बाद से लखनऊ पुलिस अलर्ट है। पुलिस मुख्यालय से भी अलर्ट जारी किया जा चुका है। पुलिस के अलावा खुफिया एजेंसियां भी सक्रिय हैं। पुलिस लगातार संदिग्धों पर नजर बनाए हुए है। सोशल मीडिया पर भी निगरानी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed