खुशखबरीः सस्ता हुआ बिजली कनेक्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पावर कॉर्पोरेशन की ओर से बिजली मीटर के नए रेट जारी किए जाने के बाद लेसा ने मंगलवार को बिजली कनेक्शन के रेट संशोधित कर दिए।
अब उपभोक्ता को एक किलोवाट का घरेलू बिजली कनेक्शन का एस्टीमेट 1830 रुपये जमा करना पड़ेगा, जो पहले से करीब 200 रुपये कम होगा।
वहीं बीपीएल उपभोक्ता को यही कनेक्शन सिर्फ 1290 रुपये में मुहैया कराया जाएगा। अधीक्षण अभियंता सुधीर कुमार वर्मा ने बताया कि कॉमर्शियल कनेक्शन लेने के लिए एक किलोवाट विद्युत लोड का उपभोक्ता को 2480 रुपये जमा करने होंगे।
इसमें 50 रुपये प्रोसेसिंग फीस, 350 रुपये सिक्योरिटी, 150 रुपये सिस्टम लोडिंग चार्ज और 980 रुपये मीटर की लागत शामिल होगी।
...ताकि कनेक्शन को मिल सके बढ़ावा
उन्होंने बताया कि चार किलोवाट विद्युत लोड के घरेलू एवं कॉमर्शियल सिंगल फेज कनेक्शन पर लगने वाले मीटर की लागत 980 रुपये होगी, लेकिन पांच किलोवाट विद्युत लोड के कनेक्शन पर थ्री फेज मीटर की लागत 2959 रुपये वसूल की जाएगी।
बिजली के मीटरों के स्टीमेट सस्ते कर विभाग की कोशिश है कि अधिक से अधिक उपभोक्ताओं के कनेक्शन नियमित किए जा सकें और उनसे बिल का भुगतान भी लिया जाए।
नए कनेक्शन के रेट
1 किलोवाट घरेलू 1830 रुपये, 1किलोवाट कॉमर्शियल 2480 रुपये, 2 किलोवाट घरेलू 2480 रुपये, 2 किलोवाट कॉमर्शियल 3780 रुपये, 3 किलोवाट घरेलू 3030 रुपये, 3 किलोवाट कॉमर्शियल 4980 रुपये, 4 किलोवाट घरेलू 3580 रुपये, 4 किलोवाट रुपये, कॉमर्शियल 6180 रुपये।