फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   leopard killed a child in balrampur.

बलरामपुर: घर में मां के साथ चारपाई पर सो रहे बच्चे को तेंदुए ने मार डाला

Tue, 02 Apr 2019 10:08 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर Published by: Amulya Rastogi Updated Tue, 02 Apr 2019 10:08 PM IST
विज्ञापन
leopard killed a child in balrampur.
घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala

तेंदुए के हमले में 13 वर्षीय किशोर की मौत हो गई है। किशोर अपनी मां के साथ बरामदे में रात के समय चारपाई पर सो रहा था। रात में तेंदुआ उसे जबड़े में दबाकर उठा ले गया। ग्रामीणों ने शोर मचाने पर कुछ दूरी पर किशोर को छोड़कर चला गया। इसके बाद पास के दूसरे गांव में तेंदुए ने 90 वर्षीय महिला पर हमला कर घायल कर दिया है। तेंदुए के ताबड़तोड़ हमले से क्षेत्र में दशहत फैल गई है। 

विज्ञापन


सोहेलवा वन्य जीव प्रभाग के बनकटवा रेंज अंर्तगत बिनोहनीकला निवासी ननकने ने बताया कि उसकी पत्नी शमशुन्निशा और 13 वर्षीय बेटा अफसर सोमवार रात बरामदे में सो रहे थे तभी तेंदुए ने बेटे पर हमला कर दिया। शमशुन्निशा ने शोर मचाया तो तेंदुए अफसर को जबड़े में दबाए जंगल की तरफ भागा और कुछ दूरी पर अफसर को छोड़कर चला गया। ग्रामीण पहुंचे तो देखा कि अफसर की मौत हो गई। बच्चे की मौत से परिवारीजन सदमे में हैं। 
विज्ञापन


घटना की सूचना वन विभाग के अफसरों को दी गई। इसी बीच पड़ोस के गांव रतनवा के मजरा अतरपरी में रात के समय घर के बाहर झोपड़ी में सो रही राज कुमारी(90) पत्नी कुन्ने पर भी तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया। राज कुमारी को इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तेंदुए की ताबड़तोड़ घटनाओं को लेकर जंगल के समीप बसे गांव में लोग दहशतजदा हो गए हैं। ग्रामीणों की सूचना पर रेंजर बनकटवा आरके सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। घटना स्थल पर पंजे के निशान लिए गए। बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए संयुक्त जिला अस्पताल भेजा गया है। 

रेंजर ने मृतक की मां शमशुन्निशा को तत्काल 10 हजार रुपये की सहायता उपलब्ध कराई और बताया कि विभाग की तरफ से दी जाने वाली सहायता राशि शीघ्र ही उपलब्ध कराई जाएगी। रेंजर ने बताया कि अतरपरी गांव में वन रक्षक जमील अहमद का भेजा गया है। वन रक्षक ने बताया कि उन्होंने घायल राजकुमारी को एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है। 

विद्युत विभाग के खिलाफ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

बिनोहनीकला के ग्रामीण मोहम्मद सलीम, कृपाराम वर्मा, दुर्गा प्रसाद यादव, कुन्नू लाल सोनी, अजय कुमार वर्मा, अजीज अहमद, पप्पू यादव व राम नरेश आदि ने विद्युत विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए कहा कि छह माह पहले गांव में खंभे व तार लगाकर छोड़ दिया गया है। 

कई खंभे टूट चुके है लेकिन अभी तक विद्युत आपूर्ति शुरू नहीं हो पाई है। यदि बिजली की व्यवस्था होती तो गांव में उजाला रहता और जंगली जानवरों का हमला नहीं होता। अंधेरे का लाभ उठाकर जंगली जानवर अक्सर गांव में आ जाते है और लोगों पर हमला करके उन्हें हानि पहुंचा रहे है। 

मुहैया कराई जाएगी सभी मदद

प्रभागीय वनाधिकारी सोहेलवा रजनीकांत मित्तल ने बताया कि पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी। दोनों गांवों में वन विभाग की टीमें लगा दी गई। ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। पूर्व राज्य मंत्री डॉ. एसपी यादव तथा ब्लॉक प्रमुख हरैया सतघरवा के प्रतिनिधि विजय कुमार यादव आदि ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed